नई दिल्ली। ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक गार्ड कोर ने स्ट्रेट होर्मूज में नजर आए अमेरिका के तीन युद्धक विध्वंसक जहाजों पर हमला कर उन्हें खदेड़ दिया। अमेरिका के जहाजों पर तैनात यूएस नेवी के कमांडों ने किसी प्रकार अपनी जान बचायी। इसव घटना के बाद स्ट्रेट होर्मूज में तनाव का नया अध्याय खुल गया है। वहीं दूसरी ओर ईरान के हाथों खदेड़ दिए जाने के बाद दुनिया भर में अमेरिकी नेवी की किरकिरी हो रही है। इससे पेटांगन में बैठे फौजी अफसर खासे परेशान हैं। वहीं कुछ रिपोर्टस में कहा गया है कि इस बार स्ट्रेट होर्मूज अमेरिक के लिए मुसीबत की बड़ी वजह बनने जा रहा है।
शांति वार्ता पर मंडराया संकट
स्ट्रेट होर्मूज को खोलने तथा लड़ाई खत्म करने की कोशिशाें के बीच यूएस नेवी और ईरानी के इस्लामिक रिपब्लिक गार्ड कोर के लेकर आ रही खबरों के चलते ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति वार्ता पर एक बार फिर से संकट मंडरा रहा है। दरअसल स्ट्रेट होर्मूज में यूएस नेवी और ईरानी गार्ड कारगोशिप्स को लेकर आमने सामने आ रहे हैं। नॉकाबंदी के चलते अमेरिकी नेवी एक भी शिप को ईरानी बंदरगाह तक नहीं पहुंचने दे रही है। वहीं दूसरी ओर ईरान भी लगातार जो भी कारागोशिप उसकी इजाजत के बगैर निकल रहे हैं उनको रोक रहा है। कब्जे किए जा रहे हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने ओमान की खाड़ी में एक “विशेष अभियान” में एक तेल टैंकर को पकड़ने का दावा किया है, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना का कहना है कि उसने ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो टैंकरों को निष्क्रिय कर दिया है।
यूएस और ईरान के बीच शांति के प्रयासों को गंभीर खतरा पहुंचा है। ईरान की नौसेना ने ओशन कोई नामक जहाज को इसलिए जब्त कर लिया क्योंकि उसने “तेल निर्यात और ईरानी राष्ट्र के हितों को बाधित करने” का प्रयास किया था। ईरानी सेना द्वारा जहाज पर चढ़कर उसे हिरासत में लेने का वीडियो जारी किया है। मरीनट्रैफिक के अनुसार, यह जहाज बारबाडोस में पंजीकृत है।
अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने अलग से कहा कि सेना ने दो ईरानी ध्वज वाले टैंकरों को निष्क्रिय कर दिया, जब वे ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। “मध्य पूर्व में अमेरिकी सेनाएं ईरान में प्रवेश करने या बाहर निकलने वाले जहाजों की नाकाबंदी को पूरी तरह से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,” सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैडली कूपर ने एक बयान में कहा। अमेरिका और ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी की, जो कि चल रहे युद्ध विराम के लिए अब तक के सबसे बड़े खतरों में से एक है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के तीन विध्वंसक जहाजों पर हमला किया था।इस बीच, ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने अमेरिका पर एक ईरानी तेल टैंकर और एक अन्य जहाज को निशाना बनाकर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि हमले में 10 नाविक घायल हुए और पांच अन्य लापता हैं।
Leave a comment