मेरठ। PVVNL मे RDDSS योजना के अन्तर्गत स्थापित स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पोस्टपेड मोड मे परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत वर्तमान मे सभी प्रीपेड मोड मे संचालित मीटरो को पोस्टपेड मे बदला जा रहा है। MD PVVNL ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। मई 2026 माह के विद्युत खपत का बिल जून 2026 मे पोस्टपेड प्रणाली के अनुसार जारी किया जाऐगा साथ ही सभी स्मार्ट पोस्टपेड उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाऐगी। जिन उपभोक्ताओं के मीटरों की आटोमेटिक रीडिंग किसी कारणवश प्राप्त नही हो सकेगी वहाँ मेन्यूअल रीडिंग के माध्यम से बिल जारी किए जायेगें।
उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल SMS / व्हाट्एप के माध्यम से उपलब्ध कराए जाऐगें जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नम्बर अपडेट नही है अथवा गलत दर्ज है उनसे अपील की गई है की वे अपना सही मोबाइल नम्बर अपडेट कराए, जिससे समय पर बिल प्राप्त हो सके।
वाट्सअप नंबर किया जारी
PVVNL डिस्कांम के सभी 14 जनपदों के उपभोक्ताओं के लिए व्हाट्एप, चैटबोट नम्बर 7859804803 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से सभी उपभोक्ता अपना बिल प्राप्त कर सकेगें इसके अतिरिक्त विद्युत हैल्पलाईन नं0 1912 पर भी विशेष व्यवस्था की गई है जहाँ स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का पंजीकरण एवं निस्तारण कराया जायेगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 15 मई से 30 जून 2026 तक अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे इन कैम्पों मे स्मार्ट मीटर एवं बिलिंग संबंधी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। PVVNL द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाये के भुगतान हेतु 10 किश्तों की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है वही अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी बकाया भुगतान के लिए, 03 किश्तों में (40%, 30%, 30%) की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
पश्चिमांचल डिस्कांम के सभी 14 जनपदों के उपभोक्ताओं से अपील है कि वे समय से अपने बिजली बिल का भुगतान कर, विद्युत सेवाओं का लाभ उठाए तथा किसी भी समस्या की स्थिति मे विभागीय कैम्प एवं विद्युत हैल्पलाइन नं0 1912 पर संपर्क कर, समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
Leave a comment