Home Delhi जोखिम भर है भारतीय रेलों में सफर करना सरकार ने माना
Delhi

जोखिम भर है भारतीय रेलों में सफर करना सरकार ने माना

Share
खतरे से खाली नहीं भारतीय रेल का सफर
Share
नई दिल्ली। भारतीय रेलों में सफर करना जोखिम भर है यह बात रेलवे मंत्रालय ने मानी है। एक आरटीआई के उत्तर में सरकार ने माना है कि साल 2021 से लेकर साल 2024 के बीच भारत में 131 ट्रेन दुर्घटनाएं यानि डिरेलीमेंट हुई हैं। सरकार की ओर से दिए गए उत्तर के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। यात्री पूछ रहे हैं कि क्यों ना रेल से यात्रा करना छोड़ दिया जाए। हालांकि इन हादसों की वजह से की बात की जाए तो वो अलग-अलग कारण गिनाए जा रहे हैं। लेकिन बड़ी वजह मानवीय चूक माना गया है। पिछले 3 वर्षों में औसतन हर महीने 2 पैसेंजर ट्रेन और 1 मालगाड़ी पटरी से उतरी हैं। दुनिया के रेलवे सिस्टम की यदि बात करें तो यह भारत के नजरिये से बड़ा आंकड़ा है। सरकार के अनुसार, पिछले दशक में ट्रेन हादसों में 90% से अधिक की कमी आई है, 2004-14 के 1711 हादसों के मुकाबले 2024-25 में यह घटकर 31 रह गए। रेलवे ‘कवच’ (स्वदेशी टक्कर सुरक्षा प्रणाली), सिग्नलिंग के आधुनिकीकरण और पटरियों के रखरखाव पर जोर दे रही है, लेकिन 131 हादसों के आंकड़े इन उपायों की गति पर सवाल उठाते हैं। इन हादसों का एक बड़ा कारण भारतीय रेलवे सिस्टम का काफी पुराना है जो भारत को ब्रिटिश देकर गए हैं।

भारत के बड़े और भयंकर रेल हादसे

6 जून, 1981 को भारत में हुई रेल दुर्घटना रेल इतिहास की सबसे विनाशकारी आपदाओं में से एक है, जिसमें आधिकारिक तौर पर 800 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक लोग घायल हुए, जब बिहार में एक बवंडर ने एक ट्रेन को पटरी से उतार दिया, जिससे वह बागमती नदी में गिर गई। भारत का सबसे भयानक ट्रेन एक्सीडेंट 2 अगस्त 1999 को गैसाल स्टेशन, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल ये हादसा इतना खतरनाक था कि आज भी लोग इसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं। क्या हुआ था उस दिन? उस रात दो ट्रेनें आमने-सामने से टकरा गईं। एक थी अवध असम एक्सप्रेस और दूसरी थी ब्रह्मपुत्र मेल। इन हादसों से पूरी दुनिया दहल उठी थी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =

Related Articles

यूएई में ईरान ने बरसाया बारूद, भारी तवाही

यूएई में ईरान ने बरसाया बारूद, भारी तवाही

बंगाल में प्रचंड जीत, जश्न का माहौल-भाजपा सरकार

बंगाल में प्रचंड जीत, जश्न का माहौल-भाजपा सरकार

बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत की ओर

बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत की ओर

गाजा में पूरी रात इजरायल की एयर स्ट्राइक

गाजा में पूरी रात इजरायल की एयर स्ट्राइक