Home मेरठ ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा
मेरठ

‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा

'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा

Share
'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा
Share
मेरठ। बच्चा पार्क स्थित अपार चेंबर में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी 16 मई से 20 मई तक मेरठ से गाजियाबाद तक आयोजित होने वाली ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका उपस्थित रहे। यह पदयात्रा आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद जी के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि 16 मई को पदयात्रा के शुभारंभ से पूर्व मेरठ में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में लोग जनपद की विभिन्न विधानसभाओं और गांवों से भाग लेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों एवं फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनसभा और पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे। आगामी 2-3 दिनों में जनसभा का स्थान और समय निर्धारित कर दिया जाएगा। पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि वे युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट जाएं और इस पदयात्रा को जन-जन की आवाज बनाएं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसानों, नौजवानों, दलितों और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की मजबूत आवाज बनेगी। यह 5 दिवसीय पदयात्रा मेरठ से शुरू होकर गाजियाबाद तक जाएगी, जिसमें विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया जाएगा और जनता से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। बैठक के उपरांत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया गया। स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ मेरठ बच्चा पार्क स्थित बिजली घर पर पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका एवं जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्मार्ट मीटर की प्रतिकात्मक तस्वीरें, स्लोगन लिखे पोस्टर एवं बैनर हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना तीखा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता के साथ खुला आर्थिक शोषण हो रहा है। जहां पहले लगभग ?1500 तक का बिजली बिल आता था, वहीं अब वही बिल बढ़कर ?6000-7000 तक पहुंच रहा है। गलत रीडिंग, तकनीकी खामियों और मनमानी दरों से आम उपभोक्ता और किसान दोनों परेशान हैं। प्रीपेड मीटर व्यवस्था ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। अग्रिम भुगतान के बावजूद घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे साफ है कि यह व्यवस्था जनता को राहत देने के बजाय उन पर आर्थिक बोझ डाल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे 4त्र आधारित स्मार्ट मीटर नेटवर्क की कमी के कारण सही से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और उन पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

ये रहे मौजूद

बैठक एवं प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के साथ प्रमुख रूप सेदक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, सिवाल खास विधानसभा अध्यक्ष इंतजार अली, सरधना विधानसभा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष फुरकान त्यागी, एससी/एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अकरम कुरैशी, माइनॉरिटी विंग के प्रदेश महासचिव गुरविंदर सिंह, जिला सचिव फलक चौहान, जिला सचिव कुलविंदर कंडारी, जिला सचिव आनंद दुआ, जिला सचिव यासीन मलिक, जिला सचिव तरीकत पवार, जिला सचिव आरिफ, जिला सचिव विकास रस्तोगी, जिला सचिव फिरोज अल्वी, संजय जोशी, अमन कुरेशी, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद अशफाक, गुलफाम, सचिन, सरफराज, फिरोज, अनस, शादाब, शहजाद, सलमान, दानिश आदि मौजूद रहे। स्मार्ट मीटर की लूट बंद कराओ!
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seventeen =

Related Articles

शिवसेना निकालेगी क्रांति रैली

शिवसेना निकालेगी क्रांति रैली

अटल सभागार में आयोजित नारद सम्मान समारोह

अटल सभागार में आयोजित नारद सम्मान समारोह

शहर के 15 सेंटर पर एनईईटी यूजी परीक्षा

शहर के 15 सेंटर पर एनईईटी यूजी परीक्षा

सरकार के इशारे पर अफसरों पर यात्रा में बाधा का आरोप

सरकार के इशारे पर अफसरों पर यात्रा में बाधा का आरोप