नई दिल्ली। UAE यानि संयुक्त अरब अमिरात पर ईरानी मिसाइलों के कहर के बाद मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालात बद से बदत्तर हो गए हैं। इस हमले के बाद अमेरिका ने स्ट्रेट होर्मूज खोलने के नाम पर ईरान पर हमले के संकेत दिए हैं। ये हमले बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइलों से किए गए हैं। हालांकि इन हमलों को रोकने का दावा किया गया है। ये हमले कभी भी किसी बेस से किए जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर ईरान ने कहा है कि यदि अमरेिका ने उनके देश पर हमले की हिमाकत की तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। ऐसा जवाब कि आज तक अमेरिका को किसी भी मुल्क से मिला नहीं होगा। अमेरिका और ईरान एक दूसरे को धमकाने में लगे हैं। पश्चिमी मीडिया का कहना है कि यदि दोबारा से जंग छिड़ती है तो सीजफायर के बाद जिस वैश्विक संकट से दुनिया को निजात की उम्मीद की जा रही थी वो मिलने के आसार खत्म हो जाएंगे और पूरी दुनिया में भारी मंदी और महंगाई का दौरा होगा। सबसे बुरा हाल ईधन की कीमतों का होगा। ईरान किसी भी दशा में स्ट्रेट हाेर्मूज से कारगोशिप नहीं निकलने देगा। वहीं दूसरी ओर ईरान के यूएई पर किए गए मिसाइल हमलों की दुनिया के कई देशों ने निंदा की है।
स्ट्रेट होर्मूज खुलवाने के नाम पर हमले
यूएई पर ईरानी मिसाइलों के हमले से बौखलाया अमेरिका स्ट्रेट होर्मूज खुलवाने के नाम पर हमले की तैयारी कर रहा है। ये हमले किसी भी समय किए जा सकते हैं। जानकारों का कहना है कि मिडिल ईस्ट के लिए आने वाले कम से कम 72 घंटे बेहद अहम होने जा रहे हैं। यदि यह टाइम लाइन गुजर जाती है तो संभवत जिस बात से दुनिया के तमाम मुल्क डरे हुए हैं वो मंजर शायद ना देखना पड़े। वहीं दूसरी ओर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने अमेरिकी युद्धपोतों को होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने से “कड़ी और त्वरित चेतावनी” देकर रोक दिया था। इसके बाद फ़ार्स समाचार एजेंसी ने दो स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान के जास्क द्वीप के पास एक अमेरिकी फ्रिगेट पर दो मिसाइलें दागी गईं।
यूएई बोला उकसाबे की कार्रवाई
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने दिन भर में ईरान से दागी गई 12 बैलिस्टिक मिसाइलों, तीन क्रूज मिसाइलों और चार ड्रोन को नाकाम कर दिया।देश के विदेश मंत्रालय ने “देश में नागरिक स्थलों और सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए नए आतंकवादी, बिना उकसावे वाले ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की”। इसमें कहा गया है कि वह यूएई की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा और चेतावनी दी है कि वह हमलों का जवाब देने का “पूर्ण और वैध अधिकार” सुरक्षित रखता है।
Leave a comment