नई दिल्ली। सीजफायर के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों ने इजरायल ने पलीता लगा दिया है। यूएस की मध्यस्थता के बाद लागू किए गए सीजफायर का बीती रात इजरायल ने उल्लंघन कर दिया। उसने सीमावर्ती लेबनानी इलाकों में पूरी रात भारी बमबारी की है। जो तस्वीकर अरब मीडिया की ओर से जारी की गयी हैं वो काफी विचलित करने वाली हैं। आसमान से बरस रहे बारूद के बीच औरतें और मासूम छोटे-छोटे बच्चे जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं। यह बमबारी आज तड़के तक जारी रही है इजरायल का कहना है कि वह गाजा में अपने कंट्रोल वाले इलाकों का विस्तार कर रहा है। गाजा का एक बड़ा हिस्सा पहले से इजरायल के कब्जे में है, ताजा बमबारी के पीछे इजरायल ने खुद ही अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह गाजा में अपने कब्जे वाले इलाकों को विस्तार कर रहा है। इजरायल का कहना है कि उसको गाजा का पूरा इलाका चाहिए। इस बमबारी में जिसमें पांच चिकित्सक घायल हो गए हैं, और तथाकथित “ऑरेंज लाइन” की घोषणा करके गाजा में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का विस्तार कर रहा है।
Leave a comment