Home Delhi पीएम मोदी का जादू बंगाल में भी भाजपा
Delhi

पीएम मोदी का जादू बंगाल में भी भाजपा

पीएम मोदी का जादू बंगाल में भी भाजपा

Share
पीएम मोदी का जादू बंगाल में भी भाजपा
Share

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 293 सीटों में से 54 के रूझान मिल रहे हैं। भाजपा ने 41 सीटों पर बढत बनाई हुई है। तृणमूल कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्‍य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।पश्चिम बंगाल में 293 सीटों की मतगणना हो रही है । फल्‍ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राज्‍य में इस महीने की 21 तारीख को दोबारा वोटिंग होगी और मतगणना 24 मई को की जाएगी। यहां आपको याद दिला दें कि बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोलकाता के थंथनिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा के दौरान पीएम मोदी द्वारा फूल विक्रेता से कमल का फूल खरीदना और उसे मां काली को अर्पित करना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस प्रतीकात्मक दृश्य को भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव में कमल (भाजपा की जीत) खिलने का संकेत बताया था वो सही साबित हो रहा है।

भाजपा के देश के सर्वमान्य सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई अंदाज के चलते ही पश्चिम बंगाल की धरती पर कमल खिल रहा है। सुबह दस बजे तक पूरे राज्यों से आ रहे रूझानों ने साबित कर दिया है कि बंगाल की धरती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में आस्था जताते हुए भाजपा को आर्शीवाद दिया है। हालांकि यह भी सच है कि भाजपा के लिए बंगाल का सिहासन किसी कांटों के ताज से कम नहीं है। बंगाल में जितनी ज्यादा राजनीतिक सामाजिक व आर्थिक गंदगी टीएमसी शासन में फैली है उसको पहले साफ करना होगा। हालांकि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते भाजपा ने जिन राज्यों में अपनी सरकारें बनायी हैं वहां सुशासन की स्थापना की है। संगठन के पास प्रतिभावान नेताओं व कुशल प्रशासकों की कमी नहीं जो राज्य की बागडोर थाम सकें।

बंगाल से दीदी के बुरे शासन की विदाई के साथ ही देश भर में केवल भाजपा ही नहीं तमाम राष्ट्रवादियों में खुशी का माहौल है। अब कम से कम बंगाल में सुचिता शासन की स्थापना की जा सकेगी। बंगला को सुरक्षित किया जा सकेगा। वहां भी देश के अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति विकासोन्मुख शासन की स्थापना की जा सकेगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बंगाल में पीएम मोदी की वजह से मिली जीत की बात ही कुछ और है। इस जीत में जश्न है और कुछ हट कर है।

अन्य का अपडेट

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और केन्‍द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रूझान दोपहर तक मिलने का अनुमान है। निर्वाचन आयोग ने पांचों राज्‍यों में सुव्‍यवस्थित मतगणना के लिए सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किए हैं। यह मतगणना असम की 126, केरलम की 140, तमिलनाडु की 234 और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए होना है। पश्चिम बंगाल में 293 सीटों की मतगणना होगी। फल्‍ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राज्‍य में इस महीने की 21 तारीख को दोबारा वोटिंग होगी और मतगणना 24 मई को की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − two =

Related Articles

बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत की ओर

बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत की ओर

गाजा में पूरी रात इजरायल की एयर स्ट्राइक

गाजा में पूरी रात इजरायल की एयर स्ट्राइक

ईरान बोला अमन चाहते हैं युद्ध भी मंजूर

ईरान बोला अमन चाहते हैं युद्ध भी मंजूर

एयरकंडीशन में ब्लॉस्ट 9 जिदंगी हुई खाक

एयरकंडीशन में ब्लॉस्ट 9 जिदंगी हुई खाक