नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत आसमानी आग से बुरी तरह से झुलस रहा है। इंसान ही नहीं दूसरे जीव जंतु भी आसमान से बरस रही आग से बचने को व्याकुल हैं। जानलेवा गर्मी के इस मौसम में पानी ना मिलने की वजह से जीव जंतु मर भी रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार पारा अभी और चढ़ेगा। गर्मी से किसी प्रकारक की राहत की उम्मीद ना रखें। बेहतर यही है कि घरों से बाहर ना निकलें। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल के अंत में ही तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को दिन-रात झुलसाने वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है। आसमान से बरस रही आग जिस्म को झुलसाने पर अमादा है। दोपहर में घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है, क्योंकि निर्जलीकरण (dehydration) और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। मौसत विभाग ने दो दिनी लू के थपेड़ों का अलर्ट जारी किया है। रविववार और सोमवार को लू के थपेड़ों का सामना करना होगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में 26-27 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। सबसे बुरा हाल दिल्ली व एनसीआर के अलावा हरियाणा व राजस्थान के कुछ इलाकों का होगा। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की कमी, साफ आसमान और सूखी हवाओं के कारण गर्मी तेजी से बढ़ी है।
Leave a comment