रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा
रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं
8
Share
Share
मेरठ। नगर निगम द्वारा पब्लिक के टैक्स की रकम से कराए जाने वाले विकास कार्यों में भारी लूट मची है। केवल ठेकेदार ही नहीं अफसर और तमाम पार्षद भी इस लूट के हमाम में बराबर नंगे बने हुए हैं। महापौर की जिम्मेदारी इस पर नजर बनाए रखने की है, लेकिन नगर निगग के अफसरों के बीच वो अपनी स्थिति और लाचारी काे कई बार पब्लिक के बीच रख चुके हें। उनका कहना है कि अफसर सुनने को तैयार नहीं। पब्लिक और पार्षद यहां तक कि वह खुद भी परेशान है। शासन में भी कई बार बताया जा चुका है। लेकिन हालात हैं कि सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य कीर्ति घोपला ने अपने वार्ड में ठेकेदार के ऐसे ही एक बड़े भ्रष्टाचार खुलासा किया है। उनके वार्ड में सीसी रोड बनायी गयी है यह रोड बनने के चंद रोज बाद ही टूटनी शुरू हो गयी है। पार्षद ने नगरायुक्त को पत्र खिलकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्टड करने व उसकी पेमेंट रोकने को कहा है।
केस एक
बेगमपुल से रोडवेज की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क पर एक स्थान पर स्लैप डाले गए थे। ठेकेदार की मार्फत जहां यह कार्य कराया गया, वहां कुछ समय बाद ही सड़क से सरिये झांकने लगे। हालात बता रहे थे कि निर्माण सामग्री में रेत तो डाला गया है लेकिन ठेकेदार शायद सीमेंट डलवाना भूल गया है। जिसकी वजह से निर्माण कार्य के चंद रोज बाद सरिये झांकने लगे। इसका खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट संदीप पहले नेकिया। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडिया डाली। असर हुआ। ठेकेदार ने दोबारा काम करा दिया, लेकिन इस बार भी ठेकेदार रेत में सीमेंट डलवाना भूल गया। नतीजा यह हुआ कि इस जगह दोबारा से सरीये झांकने लगे हैं। संदीप पहल ने दोबारा भी इस को सोशल मीडिया पर वायरल किया है, यह वक्त बताएगा कि उन्होंने जो खुलासा किया है उस पर नगरायुक्त और महापौर क्या एक्शन लेंगे या फिरठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर उसकी पेमेंट रोकी जाएगी या ठेकेदार को शाबासी देते हुए नया काम दे दिया जाएगा।
केस दो
नगर नगर निगम कार्यकारिणी में वार्ड 31 से पार्षद कीर्ति घोपला के वार्ड में कंचनपुर धोपला सेक्टर 9 में नगर निगम के निर्माण विभाग ने सीसी रोड का निर्माण कराया। दरअसल इस इलाके में अरसे से सीसी रोड की जरूरत महसूस की जा रही थी। कीर्ति घोपला क्योंकि खुद नगर निगम कार्यकारिणी की सदस्य हैं, उन्होहंने लिखकर नगरायुक्त को दिया। नगराुयक्त के निर्देश पर इंजीनियरिंग विभाग के चीफ ने ठेकेदार की मार्फत कंचनपुर घोपला सेक्टर 9 में सीसी रोड का निर्माण करा दिया। लेकिन यहां भी ठेकेदार रेत में सीमेंट मिलाना भूला गया। नतीजा यह हुआ है कि चंद रोज पहले बनवायी गयी सीसी रोड जगह-जगह से टूट गयी। यह सड़क इस प्रकार टूट रही है मानों इसको बनाया ही टूटने के लिए गया था। जगह-जगह से रोडिया बाहर निकल आयी हैं। पार्षद ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में ठेकेदार का पेमेंट रोकने के लिए नगरायुक्त को पत्र दिया है। सड़क कितनी घटिया किस्म की बनायी गयी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है यदि एक जगह खड़े हो जाए तो कि पैरों के पास से रोडिया दरक रही हैं।
केस तीन
बेगमपुल की जिस रोड में घटिया निर्माण सामग्री का खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट संदीप पहले और कंचन पुर घोपला सेक्टर 9 में घटिया निार्माण सामग्री की सीसी रोड का खुलासा पार्षद कीर्ति घोपाला ने किया है उसके अलावा महानगर केे तमाम इलाकों में सीएम ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे कामों में कथित खेल के भी खुलासे कई बार संदीप पहल कर चुके हैं। सबसे बड़ा खुलासा तो उन्होंने सीएम ग्रिड योजना के तहत वेस्टर्न कचहरी रोड पर करीब दो साल से कराए जा रहे कामों को लेकर किया। दो साल में जब एक रोड का काम नगर निगम के अफसर ठेकेदार से नहीं करा पा रहे हैं तो बाकि शहर की किस कदर दुर्गती ठेकेदार ने की हुई होगी। इसाक अंदाजा लगा लीजिए।
इस संबंध में निगम चीफ पंकज सिंह ने बताया कि जो भी शिकायतें मिलती हैं नियमानुसार उन सभी की जांच करायी जा रही है। यदि घटिया निर्माण समग्री की बात सामने आती है तो ठेकेदार की कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment