Home Delhi रिकबरी से निवेशकों ने ली राहत की सांस
Delhi

रिकबरी से निवेशकों ने ली राहत की सांस

रिकबरी से निवेशकों ने ली राहत की सांस

Share
रिकबरी से निवेशकों ने ली राहत की सांस
Share

कभी खुशी कभी गम वाले शेयर बाजार में आज रिकबरी देखने को मिली तो निवेशकों खासतौर से घरेलू निवेशकों ने ली राहत की सांस

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में पिछले सत्र के दौरान रिकवरी देखने को मिली थी, जिसमें सेंसेक्स करीब 628 अंक (0.82%) की बढ़त के साथ 77,537.72 पर और निफ्टी 50 करीब 153 अंक (0.64%) चढ़कर 24,231.85 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में यह सुधार घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की लिवाली के कारण आया। सेंसेक्स (BSE Sensex): 77,537.72 (लगभग 628 अंक ऊपर)। निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,231.85 (लगभग 153 अंक ऊपर)। घरेलू और विदेशी निवेशक: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) द्वारा बिकवाली जारी है, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार में खरीदारी का रुख बनाए रखा है।

“स्टॉक पिकर्स मार्केट”

भारतीय शेयर बाजार का मध्य व दीर्घकालिक भविष्य मजबूत व सकारात्मक होने का दावा सरकार समर्थक कर रहे हैं, हालांकि वो चेतावनी भी दे रहे है कि वैश्विक अस्थिरता के कारण अल्पावधि (Short Term) में बाजार उतार-चढ़ाव भरे दौर (Reality Check) से गुजर रहा है. वैश्विक ब्रोकरेज और वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय बाजार इस समय एक “स्टॉक पिकर्स मार्केट” (बेहतर बुनियादी कंपनियों को चुनने का समय) बना हुआ है।

भरोसे की कुछ खास वजह

दिग्गज वैश्विक और घरेलू ब्रोकरेज फर्म्स ने आने वाले महीनों और वर्षों के लिए निफ्टी 50 (Nifty 50) पर सकारात्मक भरोसा जताया है। Nomura (नोमुरा) ने मार्च 2027 तक निफ्टी के 25,900 के स्तर पर पहुंचने का लक्ष्य रखा है, जो मौजूदा स्तरों से लगभग 7% से अधिक की बढ़त दर्शाता है। Goldman Sachs गोल्डमैन सैक्स भी भारतीय बाजार को लेकर काफी उत्साहित (Overweight) हैं। इनका अनुमान है कि जून 2027 तक निफ्टी 26,500 के स्तर को छू सकता है। वहीं कुछ लंबी अवधि के अनुमानों में 2026 के अंत तक इसके 29,000 तक जाने की भी बात कही गई है। Kotak Securities कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक वित्त वर्ष 2027 और 2028 में कॉर्पोरेट अर्निंग्स में सुधार के दम पर निफ्टी दिसंबर 2026 तक 29,120 का स्तर हासिल कर सकता है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

Related Articles

राहुल धरने पर दिल्ली पुलिस बैकफुट पर-FIR

राहुल धरने पर दिल्ली पुलिस बैकफुट पर-FIR

चाय कॉफी के स्वाद को महंगी चीनी ने किया कसैला

चाय कॉफी के स्वाद को महंगी चीनी ने किया कसैला

ई 20 के साथ ई 10 का विकल्प संभव

ई 20 के साथ ई 10 का विकल्प संभव

इनकम टैक्स के ताबड़तोड़ नोटिसों से हड़कंप

इनकम टैक्स के ताबड़तोड़ नोटिसों से हड़कंप