विदेशी धरती पर तीन साल से किसी टेस्ट सीरीज को जीतने का इंतजार, गौतम गंभीर की कोचशिप में नहीं जीता एक भी टेस्ट मैच
नई दिल्ली। श्रीलंका की धरती में कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच को यदि भारत जीत लेता है तो यह उसके लिए टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है। जहां तक कोच गौतम गंभीर की बात है तो इस मामले में वह भारत के लिए मनहूस साबित हो रहे हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग में भी टीम विदेश में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। विदेशी धरती पर भारत को तीन साल से टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार है। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। गाले में हुए पहले टेस्ट को भारत ने 165 रनों से जीता था। दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम को तीन साल से विदेशी धरती पर टेस्ट सीरीज में जीत नहीं मिली है। टॉस का सिक्का भारतीय टीम के पक्ष में गिरा। कप्तान शुभमन गिल ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टॉस के समय उन्होंने कहा कि यह विकेट गाले से ज्यादा हार्ड लग रहा है और बैटिंग के लिए अच्छी होगी।
पहले बल्लेबाजी
भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही है। यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरे हैं। श्रीलंकी की तरफ से असिथा फर्नांडो की गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। भारत की टीम की यदि बात करें तो भारत की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन
लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
Leave a comment