नई दिल्ली। बेमौसम बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन जहां अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी ओर इसकी वजह से सर्दी की वापसी मानी जा रही है। मौसम में आए एकाएक बदलाव के कारण सबसे ज्यादा नुकसान गेंहू की फसल को पहुंचा है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गरजत के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मंगलवार को पूरे एनसीआर इलाके में कई स्थानों पर बारिश हुई है। दोपहर बाद मौसम एकाएक बदल गया। आसमान पर बादल अधिक घने हो गए। इससे पहले दिल्ली में काफी तेज बारिश हुई। दिल्ली, नोएडा, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और आसपास के 50 से ज्यादा जिलों में मौसम मंगलवार को एकाएक आसमान पर बादल छा गए और झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के साथ ही सर्दी की वापसी हो गयी। मौसम विभाग की मानें ताे यह मौसम अभी बन रह सकता है। मौसम विभाग ने आधी और गरज के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है।
Leave a comment