Home Delhi 9 पुलिस वालों को डबल डेथ पैनल्टी
Delhi

9 पुलिस वालों को डबल डेथ पैनल्टी

9 पुलिस वालों को डबल डेथ पैनल्टी

Share
9 पुलिस वालों को डबल डेथ पैनल्टी
Share

नई दिल्ली। मद्रास के तुतीकोरन जिला के  पुलिस वालों को दो-दो बार फांसी पर लटकाया जाएगा। उनका कसूर ही ऐसा है। करोना काल के दौरान उन्होंने एक पिता पुत्र की थाने में पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गयी। सीबीआई रिपोर्ट के बाद मुदैरे हाईकोर्ट नें 9 पुलिस वालों को डबल डेथ पैनल्टी और भारी भरकम जुर्माने की सजा सुनाई है।

यह है मामला

तूतीकोरिन ज़िले के सातानुकुलम के व्यापारी जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को 19 जून 2020 को कोरोना काल के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया और बुरी तरह पीटा। इसके बाद 21 जून को दोनों को कोविलपट्टी जेल में रखा गया। 22 जून की रात क़रीब 9 बजे बेनिक्स की मौत हो गई, जबकि अगली सुबह जयराज की भी मौत हो गई।  इस मामले ने पूरे देश में बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया. इसके बाद मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने खुद संज्ञान लेते हुए पुलिस से रिपोर्ट मांगी. बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।  सीबीआई ने इस मामले में दो भागों में 2,427 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। केस की सुनवाई मदुरै की फ़र्स्ट एडिशनल सेशंस कोर्ट में हुई और सभी अभियुक्तों की ज़मानत याचिकाएं ख़ारिज कर दी गईं। 23 मार्च को अदालत ने सभी अभियुक्तों को दोषी ठहराया और 6 अप्रैल को सज़ा का एलान किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 13 =

Related Articles

ट्रंप की युूद्ध नीति से अमेरिकनों में सख्त नाराजगी

ट्रंप की युूद्ध नीति से अमेरिकनों में सख्त नाराजगी

अमेरिका को जंग से निकलने के रास्ते की दरकार

अमेरिका को जंग से निकलने के रास्ते की दरकार

दिल्ली हाईकोर्ट का सरकार व पुलिस को नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट का सरकार व पुलिस को नोटिस

आंदोलन खत्म छात्रों की अरेस्टिंग शुरू सीजेपी ने चेताया

आंदोलन खत्म छात्रों की अरेस्टिंग शुरू सीजेपी ने चेताया