नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर बेहद परेशान हैं। वो जितना इससे निकलना चाहते हैं उतना ही फंसते जा रहे हैं। अब उन्होंने कहा है किअमेरिका आने वाले हफ़्तों में ईरान पर बमबारी करेगा और उसे ‘पाषाण युग’ में पहुँचा देगा। ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में भी ईरान को ऐसी धमकी दी थी। भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हम अगले दो से तीन हफ़्तों में उन (ईरान) पर बहुत बड़ा हमला करने जा रहे हैं। हम उन्हें वापस पाषाण युग में पहुँचा देंगे, जो उनकी जगह है।” ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका अगले दो-तीन हफ़्तों में ईरान से निकल जाएगा। ट्रंप प्रशासन ने ईरान युद्ध शुरू होने के समय कहा था कि संघर्ष चार से छह हफ़्तों से ज़्यादा नहीं चलेगा।
Leave a comment