Home उत्तराखंड फरियादियों से शालीनता, रात्रि गश्त सघन करने के आदेश IG
उत्तराखंडदेहरादून

फरियादियों से शालीनता, रात्रि गश्त सघन करने के आदेश IG

Share
Share

विक्रम श्रीवास्तव

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र  राजीव स्वरूप ने मंगलवार को कोतवाली नगर थाने का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया। सभी रजिस्टरों, मालखाने, असलहों व सीसीटीवी व्यवस्था की बारीकी से जांच कर संतोष व्यक्त किया।

गहन जांच व व्यवस्था पर संतुष्टि

पुलिस गार्ड की सलामी के बाद IG ने सभी कर्मचारियों से परिचय लिया। अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध, मालखाना व आगंतुक रजिस्टरों का गहन अवलोकन। मुकदमाती माल निस्तारण व सरकारी संपत्ति प्रबंधन पर प्रसन्नता जताई।

असलहा व आपदा प्रबंधन पर निर्देश

कोतवाली की सभी असलहों का रखरखाव परखा। आपदा प्रबंधन उपकरणों के उपयोग व अभ्यास पर जोर। थाने व क्षेत्र के सीसीटीवी कार्यप्रणाली की जांच। CCTNS पोर्टल पर विभिन्न अपराध प्रविष्टियों की गुणवत्ता परखी।

लंबित मुकदमों पर सख्ती के आदेश

लंबित केसों की त्वरित विवेचना, फरियादियों से शालीनता, पोर्टल शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व रात्रि गश्त सघन करने के कड़े निर्देश। चेकिंग-पिकेटिंग प्रभावी बनाने व अपराध नियंत्रण पर विशेष बल दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =