जसपुर – पीएम श्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कंचन कक्षा 11 ए ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। जबकि आयशा परवीन दूसरे व उपासना तीसरे स्थान पर रही।
मंगलवार के रोज आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर परिश्रम और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि कठिन परिश्रम और लगन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में कक्षा 6 में आयशा परवीन,कक्षा 7th ए में नैतिक कुमार, 7th बी में अलशिफा परवीन, कक्षा 8 बी में अलसिफा 8th ए में अनिकेत कुमार , 9th ए में देव और 9th बी में अल शिफा खातून तथा 11 ए मे कंचन व 11बी में सवीनाज ने अपनी अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रहे। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल, नाजिम कमर, योगेश पंत, महेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, सरीस आलम, डॉक्टर तजम्मुल हसन,अजय कुमार, अरुण कुमार वर्मा , शाकिर हुसैन, आरके तिवारी, के पी सुमन, जयवीर सिंह, नीतू सैनी,मोनिका, नूतन रानी, नफीस अहमद,राम सजीवन, , मनोज पाल, अरुण कुमार, सोमपाल, नसीम जहां,सुनीता, समेत सैकड़ो विद्यार्थी मौजूद थे।
Leave a comment