Home Uk देहरादून देर रात बार खोलने वालों पर एसएसपी का डंडा : 2 पर मुकदमा, 11 शराबी ड्राइवर पकड़े
देहरादूनदेहरादून

देर रात बार खोलने वालों पर एसएसपी का डंडा : 2 पर मुकदमा, 11 शराबी ड्राइवर पकड़े

Share
Share

देहरादून,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रमेंद्र सिंह डोबाल  के सख्त निर्देशों पर देर रात राजपुर में सघन चेकिंग अभियान। निर्धारित समय बाद शराब परोसने पर पिरामिड बार व नुक्कड़ बार-रेस्तोरेंट के संचालकों के खिलाफ धारा 223/270 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज।

चेकिंग में खुलासा
एसपी सिटी, ट्रैफिक, ऋषिकेश व विकासनगर की संयुक्त टीमों ने पब, बार व भीड़भाड़ वाले इलाकों में छापेमारी की। दो बार मालिकों ने समयसीमा तोड़ी, लोगों को शराब पिलाई। सभी को कड़ी चेतावनी दी गई।

शराबी ड्राइवरों पर शिकंजा
रात्रि चेकिंग में शराब पीकर वाहन चलाते 11 चालक पकड़े गए। वाहन सीज कर गिरफ्तार। देर रात बार में शराब पीते 3 संदिग्धों को 172 बीएनएसएस के तहत थाने ले जाया।

एसएसपी  प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को हुडदंग मचाने वालों व नियम उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − six =