Home उत्तराखंड अवैध पार्किंग का खेल, पुलिस बेखबर मॉल ऑफ देहरादून के पास वसूला जा रहा शुल्क
उत्तराखंडदेहरादूनदेहरादून

अवैध पार्किंग का खेल, पुलिस बेखबर मॉल ऑफ देहरादून के पास वसूला जा रहा शुल्क

Share
Share

सौरव तोमर

देहरादून। शहर में अवैध पार्किंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है, जबकि स्थानीय पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं होने की बात सामने आ रही है। मामला मॉल ऑफ देहरादून के पास देहरादून-हरिद्वार मार्ग का है, जहां सड़क किनारे अवैध रूप से पार्किंग संचालित की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां बाइक खड़ी करने पर 20 रुपये शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि यह पार्किंग न तो नगर निगम देहरादून द्वारा अधिकृत है और न ही किसी प्रकार की आधिकारिक अनुमति ली गई है।

हैरानी की बात यह है कि व्यस्त मार्ग पर खुलेआम वसूली का यह खेल चल रहा है, लेकिन न तो पुलिस की नजर इस पर पड़ रही है और न ही नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है।

इस अवैध पार्किंग के कारण सड़क पर जाम की स्थिति भी बन रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम उपायुक्त तनवीर मारवाह ने बताया, ‘पार्किंग की कोई अनुमति नहीं ली गई।’    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि अवैध वसूली पर रोक लगाई जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + seven =