Home उत्तराखंड डोईवाला: आरक्षित जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंडदेहरादून

डोईवाला: आरक्षित जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

Share
Share

डोईवाला। कुआंवाला जंगलात चौकी के पास आरक्षित वन क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है और वह मजदूर वर्ग का लग रहा है। प्रारंभिक जांच में शव करीब 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है।

मौके पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने जनपदीय फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया। टीम के मुताबिक मृतक का कद लगभग 5 फुट 6 इंच है।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर उसे कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखवा दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 9 =