रितिक अग्रवाल
डोईवाला। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किजरापु ने गुजरात के राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित समारोह में यात्री सुविधाओं का उद्घाटन किया। वर्चुअल माध्यम से देहरादून सहित कई हवाई अड्डों पर नई सुविधाएं शुरू की गईं।
दीप प्रज्ज्वलन व ‘वंदे मातरम’ से कार्यक्रम शुरू हुआ। नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने विमानन अवसंरचना मजबूत करने पर जोर दिया। एएआई अध्यक्ष विपिन कुमार ने यात्री अनुभव बेहतर बनाने के प्रयास बताए।
देहरादून हवाई अड्डे पर ये सुविधाएं शुरू हुईं :
-
डिजी-यात्रा : चेहरे की पहचान से बिना संपर्क यात्रा, कतारें कम।
-
निःशुल्क वाई-फाई : 45 मिनट की मुफ्त सुविधा।
-
किड्स जोन : बच्चों के लिए खेल क्षेत्र।
-
फ्लाइब्रेरी : सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पुस्तकालय, स्पर्श हिमालय फाउंडेशन के सहयोग से।
देशभर में सात हवाई अड्डों पर डिजी-यात्रा, नौ पर किड्स जोन व 15 पर फ्लाइब्रेरी शुरू। मंत्री ने विमानन क्षेत्र के विस्तार व विश्वस्तरीय सुविधाओं पर प्रतिबद्धता जताई। ये कदम हवाई अड्डों को यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में हैं।
Leave a comment