Home Delhi ईरान का कफर कासिम पर बड़ा हमला
Delhi

ईरान का कफर कासिम पर बड़ा हमला

Share
ईरान का कफर कासिम पर बड़ा हमला
Share

नई दिल्ली। ईरानी कमांडरों की मिसाइलों का गुस्सा आज दोपहर इजरायल के कफर कासिम पर कहर बनकर टूटा। इनारी कमांडरों ने ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए, जिससे कई इमारतें खंडहर में बदल गयीं। उनमें रहने वाले वहां से भाग निकले। हमला इतना सटीक था कि बचाव का मौका नहीं मिला। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां उलट पलट गयीं। चारों तक चीख ओ पुकार मची है। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं और नेतन्याहू को कोस रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी सूरत में यह लड़ाई बंद होनी चाहिए। इजरायलियों की इसमें जान जा रही हैं।
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इजरायली फौजी संगीन ताने हुए खड़े हैं। इसी वीडियो में एक मकान से करीब सौ युवा अर्ध नग्न अवस्था में बाहर निकल रहे हैं। उनको बंदी बनाया गया है। इन सभी को हाथ ऊपर कर दौड़ा गया। उसके बाद एक दीवार के सामने मुंह कर नीचे बैठा दिय गया। पीछे हथियारों से लैस इजरायली नजर आ रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इन सभी को गोली मार दी जाएगी। हालांकि वीडियो सिर्फ दीवार के सामने मुंह कर बैठाने तक ही नजर आया। अमेरिका बार-बार कह रहा है कि ईरान अपनी शिकस्त स्वीकार करे, लेकिन ईरानी कमांडर कर रहे हैं कि उन्होंने धार्मिक नेता को मारने वाले को मारने तथा अंतिम दम तक लड़ने की कसम खााई है। वो यह भी कह रहे हैं कि यह लड़ाई इजरायल और अमेरिका हार चुके हैं। यह लड़ाई पूरी तरह से ईरान के कब्जे में है। अमेरिका इस लड़ाई से भागने का रास्ता तलाश रहा है। लेकिन उसको हार स्वीकार किए बगैर जाने नहीं दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 7 =

Related Articles

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी