Home मेरठ अवैध पार्किंग की धनवर्षा से कैंट बोर्ड अफसर बेखबर
मेरठ

अवैध पार्किंग की धनवर्षा से कैंट बोर्ड अफसर बेखबर

Share
अवैध पार्किंग की धनवर्षा से कैंट बोर्ड अफसर बेखबर
Share

मेरठ/ कैंट बोर्ड कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर सरकुलर रोड पर अवैध पार्किंग से ठेकेदार पर हो रही धनवर्षा से कैंट बोर्ड के रेवेन्यू सेक्शन के अफसर बेखबर हैं, हैरानी तो इस बात की है कि सरकुलर रोड पर इस स्थान पर अवैध पार्किंग संचालित कराने वाला शख्स ही शाम ढलते ही यहां चांट पकौड़ी के ठेले लगवाता है, जिनसे प्रति माह की दर से सरकारी जमीन का किराया वसूला जा रहा है। जगह कैंट बोर्ड की और कैंट बोर्ड के हिस्से में एक पाई तक नहीं आ रही है।
छावनी के हनुमान चौक से सटी रोड सरकुलर रोड है। इस रोड पर चंद कदम चलने के बाद पुराने बर्फखाने के सामने कैंट बोर्ड की खाली जमीन पड़ी हुई है। इस जमीन को कैंट बोर्ड ने जिस शख्स को रोडी बदरपुर की लिए किराए पर दिया था, आरोप है कि उस शख्स से बाद में कैंट बोर्ड की जमीन को खुर्दबुर्द कर दिया। मामला जब तूल पकड़ा तो कैंट बोर्ड के अफसर हरकत में आए। लेकिन कार्रवाई कितनी कठोर की गयी थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कैंट बोर्ड की जिस जमीन पर पहले रोडी बदरपुर बेचा जा रहा था, उस जमीन पर अब वही शख्स अवैध रूप से वाहन पर्किंग संचालित करा रहा है। शाम ढलते बोम्बे बाजार, हनुमान चौक, सदर बाजार, शिव चौक और सरकुलर रोड पर जितने भी होटल ढावे हैं उन पर जाने वाले तमाम लोग अपनी गाड़ियां इसी अवैध पार्किंग में लगाते हैं। इन से घंटों के हिसाब से मोटी कमाईअवैध पार्किंग संचालन करने वाला शख्स कर रहा है। केवल अवैध पार्किंग ही नहीं बल्कि यहां पर शाम ढलते ही चांट पकौड़ी का बाजार लगवा दिया जाता है। यह पूरा इलाका पहले से ही बेहद व्यस्त है, लेकिन जब सड़क को दोनों ओर से चांट पकौड़ी के ठेले वाले भी घेर लेते हैं तो यहां जाम लग जाता है। हालात यह होती है कि गाड़ियों को यहां निकलना दुश्वार हो जाता है। सरकुलर रोड पर बड़ी संख्या में होटल भी हैं, उन होटलों में आने जाने वाले तमाम लोग गाड़ियों से ही आते जाते हैं। यहां जाम सरीखे हालात रात ११ बजे तक बनी रहती है। इसको लेकर जब कैंट बोर्ड के रेवेन्यू सेक्शन हेड हितेश से पूछा गया तो उन्होंने अवैध पार्किंग और अवैध चांट बाजार से अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने बताया कि मौके पर स्टाफ भेजकर इसकी जांच कराएंगे। यदि कुछ गलत मिला तो कार्रवाई भी होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

Related Articles

ठेकेदार ने लटकाया सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट

ठेकेदार ने लटकाया सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट

आज का राशिफल

आज का राशिफल

LLRM मेडिकल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

LLRM मेडिकल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

जगन्नाथ मंदिर सदर की संपत्ति माल खाने में जमा

जगन्नाथ मंदिर सदर की संपत्ति माल खाने में जमा