Home मेरठ ऋषभ में फाइनल परिणाम का वितरण व पीटीए
मेरठ

ऋषभ में फाइनल परिणाम का वितरण व पीटीए

Share
ऋषभ में फाइनल परिणाम का वितरण व पीटीए
Share

मेरठ। छावनी के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित ऋभष एकाडेमी में आज सत्र २०२५-२६ के फाइनल रिजल्ट अभिावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा ११ व १२ तक के सभी विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। तमाम अभिभावक अपने बच्चे की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानने को लेकर उत्साहित नजर आए। इस मौके पर विद्यलाय परिसर को आकर्षक पोस्टरों एवं बोर्डों से खूबसूरती से सजाया गया था, जिससे वातावरण उत्सवमय हो गया। प्रधानाचार्य डा. शरद त्यागी ने अच्छे अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आर्शीवाद व अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस मौके पर ऋषभ के अनेक विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशियों का ेसाझा किया। अभिभावक भी अपने बच्चों के शानदार प्रदर्शन से बेहद खुश थे। आज का दिन ऋषभ के लिए बहुत ही शानदार दिन रहा।
इस आयोजन को सफल बनाने में सभी कोऑर्डिनेटर्स का पूर्ण सहयोग रहा। इस शानदार पल के लिए विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चंद जैन, सचिव डा. संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य डा. शरद त्यागी व उप प्रधानाचार्य पवन कपूर ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को उनके शानदार परिणाम के लिए बधाई दी तथा नई कक्षा व आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 12 =

Related Articles

ठेकेदार ने लटकाया सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट

ठेकेदार ने लटकाया सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट

आज का राशिफल

आज का राशिफल

LLRM मेडिकल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

LLRM मेडिकल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

जगन्नाथ मंदिर सदर की संपत्ति माल खाने में जमा

जगन्नाथ मंदिर सदर की संपत्ति माल खाने में जमा