मेरठ। ‘भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के आगामी जन्मोत्सव को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिए एक बैठक का आयोजन जागृति विहार मेरठ पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता गौतम सिंह पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जिला चिकित्सालय मेरठ व संचालन जगपाल सिंह बौद्ध (पूर्व पार्षद) द्वारा किया गया। बैठक में चुनावी वर्ष के दृष्टिगत एवं आयोजन की भव्यता को ध्यान में रखते हुए पूर्व पार्षद महेंद्र भारती को पुन: अध्यक्ष व सत्यपाल सिंह पार्षद वार्ड 26 को पुन: कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार कबाड़ी, महामंत्री मनीष जाटव (मनी) की घोषणा सर्वसम्मति से बैठक की अध्यक्षता कर रहे गौतम सिंह द्वारा की गई है। ।इस सामाजिक आयोजन की गरिमा एवं भव्यता को ध्यान में रखते हुए उक्त निर्णय समिति द्वारा लिया गया है। महेंद्र भारती ने कहा कि परम् श्रद्धेय डॉ भीमराव अम्बेडकर की शोभा यात्रा का स्वरूप विशुद्ध रूप से सामाजिक रहेगा। जनपद के हर क्षेत्र व हर वर्ग को सम्मिलित किया जायेगा ।
Leave a comment