Home मेरठ चुनाव में अंकुर गोयल पैनल का परचम
मेरठ

चुनाव में अंकुर गोयल पैनल का परचम

Share
चुनाव में अंकुर गोयल पैनल का परचम
Share

मेरठ। शहर कोतवाली के खंदक बाजार हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के चुनाव में अंकुर गोयल पैलन का परचम फहरा। इस पैनल से अंकुर गोयल निर्विरोध निर्विचित हुए। उनके सामने किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था। केवल महामंत्री पद के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव आज सुबह हुआ। बाजार के सभी व्यापारियों ने मतदान किया। कुल ४६८ मतों में ४५० मतों का प्रयोग किया गया। अंकुर गोयल पैनल के नील कमल रस्तौगी को २४३ वोट पड़े। चुनाव अधिकारी ने उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया। इस मौके पर शहर के तमाम बड़े व्यापारी व भाजपा नेता भी मौजूद रहे। अंकुर गोयल ने कहा कि चुनाव निपट गया है, जो भी लोग इस चुनाव में जीते हैं वो सभी के पदाधिकारी हैं। अब सभी मिलकर खंदक बाजार के कारोबारी हालात को और भी बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे। यहां के व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं उनको दूर किया जाएगा। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से जिन समस्याओं का समाधान कराया जाना है, उनको भी दूर कराया जाएगा। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार के स्तर से जो समस्याएं दूर की जानी हैं उनका भी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कौन पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

Related Articles

दलित छात्रा से गैंग रेप पर उबले कांग्रेसी प्रदर्शन

दलित छात्रा से गैंग रेप पर उबले कांग्रेसी प्रदर्शन

बिजली नहीं तो पानी भी नहीं, नगरायुक्त व महाप्रबंधक को ज्ञापन

बिजली नहीं तो पानी भी नहीं, नगरायुक्त व महाप्रबंधक को ज्ञापन

गर्मी फुल कई इलाकों की बत्ती गुल बिजलीघर घेरा

गर्मी फुल कई इलाकों की बत्ती गुल बिजलीघर घेरा

ठेकेदार ने लटकाया सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट

ठेकेदार ने लटकाया सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट