Home Uk हरिद्वार में महिला बाइकर्स से छेड़छाड़: मेरठ के युवक थाने में मांगते दिखे माफी, बोले- सभी महिलाएं हमारी माताएं-बहनें हैं
UkUp

हरिद्वार में महिला बाइकर्स से छेड़छाड़: मेरठ के युवक थाने में मांगते दिखे माफी, बोले- सभी महिलाएं हमारी माताएं-बहनें हैं

Share
Share

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में महिला बाइकर्स के साथ छेड़छाड़ और स्टंट करने का मामला सामने आया है। शनिवार रात मंगलौर थाना क्षेत्र के नारसन के पास कुछ महिलाएं बाइक से जा रही थीं, तभी मेरठ के युवक एक ईको कार में उनका पीछा करते हुए अभद्रता करने लगे। बताया गया कि आरोपी युवक बिना शर्ट के महिला राइडर्स पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे और स्टंटबाजी कर उन्हें बार-बार परेशान कर रहे थे।

महिलाओं ने समझदारी दिखाते हुए इस पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक न सिर्फ बेहूदा हरकतें कर रहे हैं, बल्कि कैमरे के सामने भी उन्हें कोई भय नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस हरकत में आई और मेरठ पुलिस से संपर्क कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।

पुलिस ने मेरठ के पल्लवपुरम इलाके से तीन आरोपियों—देवेंद्र, राहुल और निखिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अक्षय और प्रवेश अभी फरार हैं। गिरफ्तार युवकों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई, जहां वे थर-थर कांपते हुए थाने में कान पकड़कर माफी मांगते दिखे। उन्होंने कहा, “सभी महिलाएं हमारी माताएं और बहनें हैं, हमें माफ कर दीजिए।”

DIG कलानिधि नैथानी और SSP विपिन ताडा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हाईवे पर CCTV लगाने के निर्देश दिए गए हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। घटना ने पूरे सोशल मीडिया पर आक्रोश फैला दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 19 =