Home Up लखनऊ: चोरों ने घर में घुसकर AC चलाया, मैगी बनाई और की चोरी – CCTV में कैद हुई वारदात
Up

लखनऊ: चोरों ने घर में घुसकर AC चलाया, मैगी बनाई और की चोरी – CCTV में कैद हुई वारदात

Share
Share

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरानगर सी-ब्लॉक में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो चोरों ने घर में घुसकर पहले किचन में मैगी बनाई, फिर कमरे में AC ऑन कर आराम से “मैगी पार्टी” की और इसके बाद कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे देखकर स्थानीय लोग भी हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार, इस मकान में रहने वाले भूपाल सिंह बसेरा, जो कि बैंक से रिटायर्ड हैं, अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। 8 जून को बेटे आलोक बसेरा की कॉल पर वह लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए थे। उनके पीछे घर बंद था, लेकिन चोरों ने पहले से रेकी कर रखी थी। वारदात की रात चोर मकान में घुसे, किचन में जाकर पहले मैगी पकाई, फिर कमरे में AC ऑन किया और आराम से मैगी खाते हुए बैठे रहे। इसके बाद बिना किसी घबराहट के पूरे घर की तलाशी ली और जो कीमती सामान मिला, उसे लेकर भाग निकले।

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला, जो रोजाना घर के पौधों को पानी देती थीं, शाम के समय घर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि लाइट जल रही है और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब उन्होंने अंदर झांका तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पाया कि घर के लॉकर टूटे हुए हैं। हालांकि, राहत की बात रही कि पीड़ित परिवार अपने कीमती गहने साथ दिल्ली ले गया था। चोरों को केवल नगद और कुछ घरेलू सामान ही हाथ लगा। अब पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 14 =