Home Delhi समुंद्र में भारत की ताकत में इजाफा
Delhi

समुंद्र में भारत की ताकत में इजाफा

समुंद्र में भारत की ताकत में इजाफा

Share
समुंद्र में भारत की ताकत में इजाफा
Share

नई दिल्ली। आईएनएस तारागिरी और INS अरिदमन आज भारतीय नौसेना में शामिल हो गए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन और स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को राष्ट्र को समर्पित किया। दरअसल, INS तारागिरी को ऐसे समय में नौसेना में शामिल किया गया है, जब भारत के पूर्वी समुद्री तट का रणनीतिक और समुद्री महत्व लगातार बढ़ रहा है। इसकी मुख्य वजह क्षेत्रीय सुरक्षा के बदलते समीकरण और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती भागीदारी है। विशाखापत्तनम में आयोजित इस गरिमामय समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। अत्याधुनिक हथियारों और रडार से बचने की अपनी ‘स्टेल्थ’ क्षमता के कारण INS तारागिरी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत का अभेद्य कवच साबित होगा। तारागिरी बहुत अधिक पावरफुल और घातक है। यह शक्तिशालि हथियार और सेंसर से लैस हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

Related Articles

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी