Home मेरठ शारदा बोले खून का एक एक कतरा व्यापारियों के लिए
मेरठ

शारदा बोले खून का एक एक कतरा व्यापारियों के लिए

शारदा बोले खून का एक एक कतरा व्यापारियों के लिए

Share
शारदा बोले खून का एक एक कतरा व्यापारियों के लिए
Share

मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का बड़ा बयान कहा जहां व्यापारयों का पसीना बहेगा वहां उनके खून का एक-एक कतरा मौजूद रहेगा। शारदा ने कहा कि शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चल रहे व्यापारियों के धरना-प्रदर्शन में पहुँचकर उनके दुख-दर्द को साझा किया। शारदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव व्यापारियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा, ‘व्यापारी मेरा धर्म है, पार्टी मेरी मां है और व्यापारी ही मेरी आत्मा है। मैं अपनी आत्मा का शोषण कभी नहीं होने दूँगा। ‘

उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में श्री योगी अािदत्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ‘राम राज्य की अवधारणा को साकार कर रही है, जहाँ हर वर्ग—व्यापारी, युवा, किसान एवं मातृशक्ति—का सम्मान और विकास सुिनश्चित किया जा रहा है। शारदा ने यह भी कहा कि शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट का विषय देश की सर्वोच्च अदालत में विचाराधीन है और न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए व्यापारियों के िहतों की रक्षा हर हाल में की जाएगी। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में व्यापारी भय के माहौल में जीने को मजबूर था, लेकिन आज कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण मिला है। श्री शारदा ने विश्वास दिलाया कि जब-जब व्यापारियों पर संकट आया है, वह स्वयं उनके साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब मेरे व्यापारी के शरीर से पसीने की एक-एक बूंद गिरेगी, तब विनीत शारदा के शरीर की खून का एक-एक कतरा काम आएगा। विनीत शारदा हमेशा व्यापारी के साथ चट्टान की तरह खड़ा मिलेगा। व्यापारी ही मेरा मान, सम्मान और अभिमान है। उन्होंने आगे कहा कि मेरठ जन्म भूमि है उनकी कर्म है और शास्त्री नगर मेरा गृह क्षेत्र है सेंट्रल मार्केट से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। यहाँ के व्यापारी उनके परिवार के समान हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा करना उनका कर्तव्य है। अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि हमारी भाजपा की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासÓ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =

Related Articles

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला