Home Uncategorized शामली: घर के बाहर बैठे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Uncategorized

शामली: घर के बाहर बैठे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Share
Share

शामली जनपद के एक गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव के ही एक युवक ने अपने पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक किसी घर के बाहर बैठा हुआ था। अचानक आरोपी गोविन्द वहां आया और बिना किसी कहासुनी के उसने सरफराज़ पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हमलावर को मौके से भागते देखा। घायल युवक को तत्काल परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार युवक के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में घटना के बाद से तनावपूर्ण माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + nine =

Related Articles

ट्रंप को ईरान को हल्के में लेना महंगा पड़ रहा

ट्रंप को ईरान को हल्के में लेना महंगा पड़ रहा

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव