Home Uncategorized व्यापारी सुरक्षा फोरम के संयम अरोड़ा बने महानगर अध्यक्ष
Uncategorized

व्यापारी सुरक्षा फोरम के संयम अरोड़ा बने महानगर अध्यक्ष

Share
Share

सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश धीमान ने युवा महानगर इकाई का गठन कर संयम अरोड़ा को महानगर अध्यक्ष, संगम अरोड़ा व सुनील ठकराल को महामंत्री व संजय शर्मा को प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की।
आज यहां एक प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश धीमान ने संयम अरोड़ा को महानगर अध्यक्ष, अभिषेक शर्मा, शिवम कौशल, तरुण अरोड़ा, हेमंत बब्बर, आशुतोष, चेतन शर्मा, पुलकित ठक्कर, अनिल कुमार, पंकज धीमान, मोहित त्यागी, अर्जुन शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष, संगम अरोड़ा व सुनील ठकराल को महामंत्री व संजय शर्मा को प्रभारी व विशु वर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेश धीमान ने कहा कि उनके व्यापार मण्डल का लक्ष्य व्यापारियों को एक मंच पर एकत्रित कर उनके शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा, जिला महामंत्री राजकुमार कालड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वष्ठ गुप्ता, महानगर महामंत्री विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, युवा जिला इकाई के अध्यक्ष संदेश खुराना, उद्योग मंच के अध्यक्ष आशु निरंकारी, प्रभारी राजेश पहुजा आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 10 =

Related Articles

ट्रंप को ईरान को हल्के में लेना महंगा पड़ रहा

ट्रंप को ईरान को हल्के में लेना महंगा पड़ रहा

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव