वाहनों की बारीकी जांच, संदिग्धों पर नकेल, अवैध शराब पर सख्त ऐक्शन—क्षेत्र में हड़कंप
सौरव तोमर
देहरादून। विकासनगर में कानून का सख्त चेहरा नजर आया, जब एसपी देहात पंकज गैरोला खुद मैदान उतरकर देर रात सघन चेकिंग अभियान चला। सड़कों, चौराहों व बाजारों पर वाहनों की बारीकी जांच हुई, संदिग्धों की तलाशी ली गई और नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई की गई।
एसपी गैरोला की मौजूदगी ने अभियान को धारदार बना दिया। होटल-ढाबों पर छापा मार अवैध शराब परोसने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई। संचालकों को साफ संदेश—नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।
अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक व व्यापारी सतर्क। एसपी गैरोला ने जताया कि देहरादून पुलिस एक्शन मोड में है, आने वाले दिनों में सख्ती और बढ़ेगी।
Leave a comment