Home Delhi मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी यूएस आर्मी
Delhi

मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी यूएस आर्मी

डोनाल्ड ट्रंप की योजना, ईरान को सबक सिखाने पर हैं उतारू, बातचीत की आड़ में निकाला जा रहा है वक्त, ईरान लगाए है नजर

Share
मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी यूएस आर्मी
Share

नई दिल्ली। अमेरिका मिडिल ईस्ट को यूं ही हाथ से नहीं जाने देगा। उसने 82वीं एयरबोर्न डिविजन के हजारों फौजी मिडिल ईस्ट में तैनात करने के प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि ईरान के हाथों जंग में बुरी फजीहत के बाद डोनाल्ड ट्रंप बातचीत की आड़ में टाइम पास कर रहे हैं ताकि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी फौज डिविजन भेजी जा सकें, लेकिन यह इतना आसान नजर नहीं आ रहा है। ईरान, चीन व रूस एक एक हरकत पर नजर रखे हैं।

क्या है पंद्रह सूत्री ट्रंप प्लान

ईरान से बातचीत के नाम पर डोनाल्ड ट्रंप बार-बार पंद्रह सूत्रीय प्लान का जिक्र करते हैं। लेकिन यह पंद्रह सूत्रीय प्लान क्या है किसी को इसके बारे में कुछ नहीं पता और डोनाल्ड ट्रंप किसी को बता नहीं रहे हैं। वह केवल इतना बताते हैं कि ईरान से बातचीत जारी है। उसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। इसी बातचीत की वजह से अमेरिका ने ईरान के बिजली सयंत्रोंपर हमले की योजना को पांच दिन के लिए टाल दिया है।

ईरान के तलख बोल

समझौत के नाम पर डोनाल्ड ट्रंप जो कुछ कह रहे हैं उस पर ईरानी कमांडर बेहद तलख लहजे में उत्तर दे रहे हैं। उनका दावा है कि ईरान के हाथों अमेरिका यह जंग हार चुका है। अपनी हार को अब डोनाल्ड ट्रंप समझौता बता रहे हैं। ईरान किसी सूरत में अमेरिका या इजरायल से कोई समझौता नहीं करेगा। वह लड़कर मरना पसंद करगा, लेकिन समझौता नहीं करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =

Related Articles

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी