Home Delhi मास्को पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री
Delhi

मास्को पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

मास्को पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

Share
मास्को पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री
Share

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत शुरू होने से पहले ही टूट जाने के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस की राजनधानी मॉस्को पहुंचे है। वहां रूसी प्रतिनिधि मंडल ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रक्षा एवं व्यापारिक समझौते की इबारत लिखी जा सकती है। ईरानी विदेश मंत्री ने रूस के राष्ट्र्रपति ब्लामिदिर पुतिन को दुनिया के महान नेता बताया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। जानकारों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में नए युग की शुरूआत होने जा रही है जिसमें केवल ईरान ही नहीं कई देश अब अरब मुमालिक रूस के साथ जा सकते हैं।

ज्यादा मांग रहा है अमेरिका

मास्को पहुंचने पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि बातचीत का विफल हो या शुरू ना होना बड़ी वजह अमेरिका द्वारा मांगों की लंबी फेरिस्त है। उन्होंने कहा कि ईरान के आत्मसम्मान से समझौता करने से शहीद होना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि “संयुक्त राज्य अमेरिका की अत्यधिक मांगों” के कारण वार्ता विफल रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दूतों की पाकिस्तान में वार्ता के लिए निर्धारित यात्रा रद्द करने के एक दिन बाद कहा कि अगर ईरानी नेता चाहें तो बातचीत के लिए आ सकते हैं। फोन कर सकते हैं। हमें उनका इंतजार है।

नए सिर से जुटा पाकिस्तान

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची तीन दिन पहले इस्लामाबाद में थे। वो पाकिस्तानी नेताओं के न्यौते पर वहां पहुंचे थे। हालांकि उनकी यह यात्रा किसी भी तरह से अमेरिका क साथ बातचीत का हिस्सा नहीं थी। यह बात पहले ही स्पष्ट कर दी गयी थी। पाकिस्तान ने भी यह स्पष्ट कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी बातचीत का क्या स्वरूप होना चाहिए इसका एक प्रारूप जरूर ईरानी अफसरों ने पाकिस्तानी नेताओं को सौंपा दिया था। अमेरिका का प्रतिनिधि मंडल भी इस्लामाबाद पहुंचना था, लेकिन एनमौके पर पर उनका आना स्थगित हो गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

Related Articles

‘ट्रांज़िट ऑफ़ गुड्स थ्रू पाकिस्तान’

'ट्रांज़िट ऑफ़ गुड्स थ्रू पाकिस्तान'

चुनाव आयोग को हाईकोर्ट की फटकार

चुनाव आयोग को हाईकोर्ट की फटकार

पानी के लिए 42 की मौत

पानी के लिए 42 की मौत

आसमान से बरस रही है जबरदस्त आग

आसमान से बरस रही है जबरदस्त आग