Home मेरठ जिला भाजपा का महिला सम्ममेलन
मेरठ

जिला भाजपा का महिला सम्ममेलन

जिला भाजपा का महिला सम्ममेलन

Share
जिला भाजपा का महिला सम्ममेलन
Share
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी जिला मेरठ के रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में,जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता मोदीनगर,भाजपा विधायक डॉ मंजू शिवाच और विशिष्ट अतिथि छवी शर्मा सदस्य क्षेत्रीय कार्य समिति महिला मोर्चा उपस्थिति रही। संचालन जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ मंजू सेठी ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने की।

विपक्षी का महिला विराेधी चेहरा

जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने बताया कि मुख्य वक्ता डॉ मंजू शिवाच ने कहा विपक्ष के द्वारा संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का,विपक्ष द्वारा जो विरोध किया गया है। उसके परिणाम स्वरूप महिला शक्ति अपने अधिकार से वंचित हो गई है। यह हमारे साथ विश्वास घात है। इसके कारण महिलाओं में कांग्रेस पार्टी,समाजवादी पार्टी,तृणमूल कांग्रेस,और डीएमके एवं अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं के विरुद्ध नारी शक्ति में बहुत ही आक्रोश है। इस आरक्षण के समर्थन में,पूरे भारत की नारी शक्ति जन्म जागरण के द्वारा सभी राजनीतिक दलों को मजबूर कर देगी।कि वह उनका हक नहीं मार सकते। नारी शक्ति वंदन अभिनंदन अधिनियम अब लागू होकर ही रहेगा नहीं तो जो भी राजनीतिक दल के विरोध में रहेगा,नारी शक्ति उसको उखाड़ फेंकने का काम करेगी। विपक्ष का यह कृत्य महिला अधिकारो के प्रति घोर अन्याय है। देश भर की महिलाओं के मन में सभी विपक्षी पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश है। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संसद के दोनों सदनों में पारित होकर कानून बना। पूरे देश की महिलाओं ने उत्सव के रूप में सरकार का अभिनंदन किया। इस अधिनियम को 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभा में लागू करने के लिए लाया गया था।जिसका भारी विरोध सभी विपक्षी पार्टियों ने किया, यह महिला अधिकारों के प्रति घोर अन्याय है। मोदी सरकार के द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए कार्य जैसे उज्ज्वला योजना,स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री आवास, लखपति दीदी, मातृत्व अवकाश, स्टार्टअप एवं स्टैंड अप योजनाओं में महिलाओं की सुनिश्चित भागीदारी, पोषण योजना, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, ऐसी विभिन्न योजनाएं महिला कल्याण के लिए भाजपा सरकार लेकर आई है। विपक्ष के सांसदों के द्वारा बिल का विरोध,महिला विरोधी दृष्टिकोण को उजागर करता है।

ये रहे मौजूद

सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यकर्ता बंधुओं में मोदीनगर विधायक डॉ मंजू सिवाच, जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, जिला उपाध्यक्ष फ़िरेराम धनतला,जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सेठी, मंडल अध्यक्ष महिलामोर्चा साक्षी शर्मा,संध्या त्यागी,नीतू गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, जिला मंत्री विमला जाटव, कृष्णा देवी, एवं किठौर विधानसभा के सभी सम्मानित माता बहने एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Related Articles

डीजे व डीएम पहुंचे नारी निकेतन

डीजे व डीएम पहुंचे नारी निकेतन

डीएम ने ली बाढ स्टेयरिंग ग्रुप तथा हीटवेव की बैठक

डीएम ने ली बाढ स्टेयरिंग ग्रुप तथा हीटवेव की बैठक

यूथ एंड फंडामेंटल ट्रुथ्स ऑफ लाइफ एप्रोच विषय पर सेमिनार

यूथ एंड फंडामेंटल ट्रुथ्स ऑफ लाइफ एप्रोच विषय पर सेमिनार

महिला बिल पर निगम में घमासान

महिला बिल पर निगम में घमासान