Home Delhi भारत की अफगानिस्तान को मदद
Delhi

भारत की अफगानिस्तान को मदद

भारत की अफगानिस्तान को मदद

Share
भारत की अफगानिस्तान को मदद
Share

नई दिल्ली। भारत ने अपने सदियों पुराने दोस्त अफगानिस्तान को मदद भेजी है। हालांकि इस मदद को लेकर पाकिस्तान सरीखे मुल्कों ने नुकताचीनी की है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि संकट के वक्त वह अपने दोस्तों को अकेला नहीं छोड़ सकता।  विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अफ़ग़ानिस्तान बाढ़ और भूकंप की वजह से मुश्किलों में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि “अफ़ग़ानिस्तान के लोगों को हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।” “इस कठिन समय में भारत ने मदद के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री भेजी है।” भारत की ओर से भेजी गई मदद में किचन सेट, सफ़ाई का सामान, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग और अन्य ज़रूरी चीज़ें शामिल हैं।उन्होंने कहा, “भारत अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है और इस चुनौतीपूर्ण समय में मानवीय मदद और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। वह आगे भी ऐसा ही करता रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + eight =

Related Articles

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी