देहरादून, उत्तराखंड सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने आज एक बड़ी भ्रष्टाचार की घटना को उजागर किया। थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में दर्ज मुकदमा संख्या-07/2026 के तहत धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के अंतर्गत दो अभियुक्तों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
• धनवीर सिंह बिष्ट, पुत्र गिन्दू सिंह, पद — उपशिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून।
• पुष्पांजलि (पत्नी पंकज शर्मा), निवासी — लेन नंबर 5, डालनवाला, देहरादून। वर्तमान में स्वामी उत्तरांचल मार्डन स्कूल, गुमानीवाला, ऋषिकेश में कार्यरत।
घटना का विवरण: शिकायतकर्ता के गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति (बिल भुगतान) के एवज में दोनों अभियुक्तों ने 1,00,000 रुपये (एक लाख रुपये) रिश्वत मांगी थी। आज सतर्कता टीम की ट्रैपिंग के दौरान दोनों आरोपी शिकायतकर्ता से यह रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिए गए।
Leave a comment