Home उत्तराखंड जुआ पार्टी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंडदेहरादून

जुआ पार्टी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर दून पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में चल रही जुआ पार्टी का भंडाफोड़ किया। क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 40 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार होटल में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा था। छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3356 कैसिनो कॉइन, 26 ताश की गड्डियां, 1,37,600 रुपये नकद तथा विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद की गईं। कार्रवाई के दौरान होटल को सील कर दिया गया।

इस मामले में कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 123/2026 के तहत धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम एवं धारा 60/68 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से होटल का मालिक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एसएसपी देहरादून ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी आईडीपीएल पर तैनात पूरे स्टाफ को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =