नई दिल्ली। अमेरिका ने दावा किया है कि एफ़-15 ईगल विमान गिराए जाने के बाद ईरान में लापता हुआ सैन्य अफ़सर मिल गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट लिखकर यह जानकारी साझा की है। अमेरिका को अफ़सर कैसे मिला, इसकी पूरी जानकारी साफ नहीं है. लेकिन इस ऑपरेशन को करीब से देखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि दक्षिणी ईरान में एक “बहुत बड़ा” सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।बीबीसी मानता है कि बचाव के दौरान अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच मुठभेड़ हुई थी, यह भी माना जा रहा है कि पायलट विमान से बाहर निकलते समय घायल हो गया था।
Leave a comment