Home Delhi अमित शाह बोले नक्सलबाद पूरी तरह से खत्म
Delhi

अमित शाह बोले नक्सलबाद पूरी तरह से खत्म

अमित शाह बोले नक्सलबाद पूरी तरह से खत्म

Share
अमित शाह बोले नक्सलबाद पूरी तरह से खत्म
Share

नई दिल्ली। “नक्सलवाद अब लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुका है… बस्तर में अब स्कूल बन रहे हैं, राशन की दुकानें खुल रही हैं,” यह दावा  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  किय है।  गृह मंत्री अमित शाह ने एक और अहम दावा किया कि “नक्सलवाद की जड़ ग़रीबी या विकास की कमी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है,” और यह भी कि 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।  हालांकि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, लोकसभा में अपने बयान में अमित शाह  ने दावा किया कि हमारी सरकार ने नक्सलवाद के ख़िलाफ़ प्रयासों का समर्थन नहीं किया। यह पूरी तरह गलत है। मैं उन्हें किसी भी समय और स्थान पर इस पर बहस की चुनौती देता हूं. राज्य और देश के लोगों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए।” इसके पहले लोकसभा में “वामपंथी उग्रवाद से देश को मुक्त करने के प्रयास पर चर्चा” के दौरान तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने सरकार के नक्सलवाद के ख़ात्मे के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर नक्सलवाद ख़त्म हो गया है और सामान्य स्थिति लौट आई है, तो फिर बस्तर में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती क्यों है?”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + five =

Related Articles

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी