Home मेरठ सीएम योगी के स्वागत को तैयार है कुलवंत सिंह स्टेडियम
मेरठ

सीएम योगी के स्वागत को तैयार है कुलवंत सिंह स्टेडियम

सीएम योगी के स्वागत को तैयार है कुलवंत सिंह स्टेडियम

Share
सीएम योगी के स्वागत को तैयार है कुलवंत सिंह स्टेडियम
Share

‘मेगा भूतपूर्व सैनिक सम्मान रैली’ को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन समेत सभी प्रमुख विभागों को अलर्ट

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार, 14 नवंबर को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर जिला प्रशासन और शासन स्तर पर तैयारियां चरम पर पहुंच गई हैं। कैंट के माल रोड स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली ‘मेगा भूतपूर्व सैनिक सम्मान रैली’ को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन समेत सभी प्रमुख विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली इस भव्य रैली में मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से 3,500 से अधिक पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीर नारियों और सैनिक परिवारों को सम्मानित करेंगे तथा प्रदेश के आठ जिलों में नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही, पूर्व सैनिकों की पेंशन, चिकित्सा और रोजगार से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए स्थल पर विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

अफसरों और भाजपा नेताओं की लगातार आवाजाही

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासनिक अमले और भाजपा नेताओं की रैली स्थल पर लगातार आवाजाही बनी हुई है। राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने स्वयं कुलवंत सिंह स्टेडियम पहुंचकर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा प्रबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा घेरे और यातायात डायवर्जन प्लान की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं। रातों-रात बदली सड़कों की तस्वीर: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट और रैली स्थल की ओर जाने वाले रास्तों का कायाकल्प युद्धस्तर पर किया गया है। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के अधिकारियों की देखरेख में माल रोड समेत कुलवंत सिंह स्टेडियम को जोड़ने वाली सभी प्रमुख सड़कों की रातों-रात मरम्मत कर उन्हें गड्ढामुक्त कर दिया गया है। सड़कों के किनारे साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर रास्तों को पूरी तरह चमका दिया गया है। इसके अलावा परतापुर हवाई पट्टी, सीसीएसयू परिसर और तेजगढ़ी चौराहे के आसपास भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है।

ये नेता पहुंचे

रैली स्थल का मुआयना करने के लिए योगी सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया आदि मौके पर मुआयना करने पहुंचे। भाजपा नेताओं के अलावा जिला प्रशासन पुलिस के अलावा नगर निगम के अफसर भी रैली स्थल पर पहुंचे। हालांकि जहां रैली का आयोजन किया जा रहा है वो कुलवंत सिंह स्टेडियम कैंट बोर्ड प्रशासन और सेना के आधीन आता है, लेकिन नागरिक प्रशासन का पूरा अमला तैयारियों में जुटा है। सेना की ओर से केवल पूर्व सैनिकों की मेगा रैली का आयोजन अपने स्टेडियम किया जा रहा है बाकि इंतजाम नागरिक प्रशासन ही कर रहा है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 10 =

Related Articles

घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को हाईकोर्ट से राहत

घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को हाईकोर्ट से राहत

46 हजार टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर

46 हजार टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर

ओबैसी की नौचंदी सभा का खुलकर किया विरोध

ओबैसी की नौचंदी सभा का खुलकर किया विरोध

निगम में गरजे शिवसेना के कार्यकर्ता

निगम में गरजे शिवसेना के कार्यकर्ता