Home मेरठ यूपीआई पेमेंट पर शुल्क से व्यापारियों में उबाल
मेरठ

यूपीआई पेमेंट पर शुल्क से व्यापारियों में उबाल

यूपीआई पेमेंट पर शुल्क से व्यापारियों में उबाल

Share
यूपीआई पेमेंट पर शुल्क से व्यापारियों में उबाल
Share

सरकार के निर्णय के खिलाफ आंदोलन का एलान, 7 अक्तूबर को मेघदूत चौराहे पर यूपीआई का पुतला दहन

मेरठ। सरकार के यूपीआई पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क के प्रावधान से व्यापारियों में उबला है। उनहोंने 7 अक्तूबर से प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया है। इसच प्रकरण को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी0) की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी सभा की बैठक मवाना रोड स्थित मीनाक्षीपुरम व्यापार मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष राजकुमार त्यागी द्वारा किया गया। बैठक में व्यापारियों की इस ज्वलंत समस्या को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया गया।

ये लिए गए निर्णय

7 अक्टूबर को यूपीआई का पुतला दहन: सरकार द्वारा यूपीआई (UPI) लेन-देन पर लगाए जा रहे 0.04% शुल्क का व्यापार मंडल ने पुरजोर विरोध किया है। अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ेगा और अंततः महंगाई की मार आम जनता पर पड़ेगी। इसके विरोध में 7 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे मेघदूत चौराहे पर यूपीआई का पुतला दहन किया जाएगा तथा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा जाएगा। 14 अक्टूबर को खाद्य विभाग (FDA) के खिलाफ धरना: फूड एक्ट की विसंगतियों पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रासायनिक खाद, कीटनाशकों और दूषित भूगर्भ जल के कारण फसलों के मानक प्रभावित हो रहे हैं। इसके बावजूद मानकों के नाम पर सैंपलिंग भरकर छोटे व्यापारियों को अपराधी घोषित किया जा रहा है। मांग है कि खाद्य पदार्थों के मानक नए सिरे से तय किए जाएं। इसके विरोध में 14 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एफडीए, नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 21 अक्टूबर को सीलिंग व ध्वस्तीकरण का विरोध के चलते नगर पालिका, नगर निगम, विकास प्राधिकरण एवं आवास विकास द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में व्यापारियों को सीलिंग व ध्वस्तीकरण के मनमाने नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके विरोध में 21 अक्टूबर 2026 को व्यापक आंदोलन किया जाएगा और मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। 28 अक्टूबर को बैंकों की मनमानी के खिलाफ मोर्चे का एलान किया गया है। बैंकों द्वारा की जा रही भारी अनियमितताओं और व्यापारियों से वसूले जा रहे अनावश्यक चार्जेस के खिलाफ 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से वित्त मंत्री, भारत सरकार को मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, जिला महामंत्री इसरार सिद्दीकी, महानगर महामंत्री राम अवतार बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील जैन, प्रदेश मंत्री गौरव गोयल, फरागत राणा, अश्वनी बिश्नोई, आशीष सिंगल, कुलभूषण, साजिद भाई, हाजी सरफराज, सुनील गुप्ता, जागेश्वर त्यागी, संजय कुमार, अतुल त्यागी, नरेश पटेल, मनी बंसल, विजय मान, संजय गर्ग, हाथरस से प्रांतीय महामंत्री युवा पश्चिमी संभाग संजीव अग्रवाल सहित भारी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 18 =

Related Articles

भाजपा के शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों का नामांकन

भाजपा के शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों का नामांकन

कांग्रेस किसान यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

कांग्रेस किसान यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

कैंट बोर्ड में सीवीसी के अफसरों की आमद की आहट

कैंट बोर्ड में सीवीसी के अफसरों की आमद की आहट

कैंट अफसरों की बे-खबरी का अजीव आलम

कैंट अफसरों की बे-खबरी का अजीव आलम