Home मेरठ वोट चोरी के आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट घेरा
मेरठ

वोट चोरी के आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट घेरा

वोट चोरी के आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट घेरा

Share
वोट चोरी के आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट घेरा
Share

वोट चोरी के आरोपों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर जिला व शहर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर बारिश में प्रदर्शन

मेरठ। वोट चोरी के आरोपों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दो टूक कह दिया कि वो रुकेंगे नहीं। ज्ञापन देने आए हैं ज्ञापन जरूर देंगे और प्रदर्शन करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। पुलिस उनका यह अधिकार नहीं छीन सकती। सोमवार को जिला अध्यक्ष गौरव भाटी एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में ज़िला व महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर हाल में सामने आए वोट चोरी एवं मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जाँच कराने की मांग की।

जांच की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की सच्चाई सामने आना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं का विश्वास बना रहे। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर उठाए जा रहे सवालों की भी निष्पक्ष जाँच की मांग की गई है। निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्ञानेश कुमार को वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। उन्होने कहा कि पूरे प्रकरण की माननीय उच्चतम न्यायालय के सेवारत अथवा सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र जाँच कराई जाए। साथ ही जाँच पूरी होने तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने अथवा उनसे इस्तीफा लेने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई है।
जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा— “मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े किसी भी आरोप की सच्चाई निष्पक्ष जाँच के माध्यम से सामने आनी चाहिए। लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं का विश्वास अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारी मांग है कि पूरे मामले की स्वतंत्र जाँच कराकर तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए।”
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा— “निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शी और निष्पक्ष जाँच के माध्यम से होना चाहिए। मतदाता सूचियों को पूरी तरह पारदर्शी बनाने तथा भविष्य में ऐसी किसी भी आशंका को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।”
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेसजनों की मांगों एवं भावनाओं को भारत के महामहिम राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाए।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शनकारियों में शबी खान, योगी जाटव, राकेश कुशवाहा, सय्यद रेहानुद्दीन, रियाज़ उल्ला खान, मतीन रज़ी, तरुण शर्मा,सुनीता मंडल, रीना शर्मा, संजीदा खान, सुशीला कोहली, किरण बाला, नीरू आदर्श, इलयास राईन, सुरेंद्र यादव, मतलूब, सत्यप्रकाश शर्मा, शिवा सैनी, उम्रदराज, फैसल मंसूरी, जवाहर सिंह, तालिब मवाना, तरुण मलिक, विजय चिकारा, मासूम असगर, उवैस अंसारी, हेमंत प्रधान, डॉ आदेश शर्मा, नासिर त्यागी आदि मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − two =

Related Articles

चैंबर ऑफ कॉमर्स की सभा में समस्याओं की गूंज

चैंबर ऑफ कॉमर्स की सभा में समस्याओं की गूंज

बारिश में ना ठंड़ा कर सकी किसानों का जोश

बारिश में ना ठंड़ा कर सकी किसानों का जोश

आशियानें बचाने को पीएम मोदी को खून से खत

आशियानें बचाने को पीएम मोदी को खून से खत

डीएम, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट कमेटी में फिर भी बदहाल

डीएम, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट कमेटी में फिर भी बदहाल