तीन साला कार्यकारिणी का चुनाव में 11 सदस्य निर्विरोध किए गए निर्वाचित, वैस्टर्न यू्पी चैंबर ऑफ कॉमर्स की सभा में समस्याओं की गूंज
मेरठ। वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स की बोम्बे बाजार चैंबर भवन में आयोजित सभा में व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर तीन साला कार्यकारिणी के लिए 11 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। समारोह में जसवंत सिंह सैनी राज्यमंत्री औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य, उत्तर प्रदेश सरकार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा तथा विशेष अतिथि के रूप में मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर डॉ. पूनम देवदत्त ने शिरकत की। वार्षिक साधारण सभा में नई कार्यकारिणी सत्र 2026-2029)के लिए जो 11 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित हुए उनमें अभय रस्तोगी, अजय प्रकाश मित्तल, अनिल जैन, गिरीश मोहन गुप्ता, जे.के. गुप्ता, कैलाश चंद बंसल, संजय कुमार जैन, संजय रस्तोगी, एस.पी. देशवाल, एस.पी. दादू और सुनील कुमार गुप्ता शामिल हैं।
वर्कशॉप का आयोजन
इस मौके पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण ने बैठक में क्षेत्र के व्यापार एवं उद्योगों के हित में प्रमुख प्रस्तावों को रखा । उन्होंने एमएसएमई उद्योगों के लिए सबमर्सिबल पंपों व भूजल उपयोग में सरलीकरण, लीज होल्ड औद्योगिक भूखंडों को फ्री-होल्ड करने, गंगा एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में छोटे भूखंडों (500 से 1000 वर्ग मीटर) के आवंटन, नए श्रम कानूनों के व्यावहारिक क्रियान्वयन तथा बिजली विभाग में ‘सिंगल विंडो हेल्पडेस्कÓ की स्थापना जैसी प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। संचालन सचिव कपिल गहलौत ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, शशांक जैन, एसपी देशवाल, संजय जैन, अनुराग अग्रवाल, गिरीश मोहन गुप्ता, राजिंदर सिंह, राकेश कोहली, राजीव लोचन गोयल, गौरव जैन व चैम्बर के सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में चहुँमुखी विकास हुआ है। कानून व्यवस्था बहाल हुआ है। राष्ट्र मेरा धर्म है, पार्टी मेरी माँ है, व्यापारी मेरी आत्मा है और मेरी आत्मा का शोषण मैंने विपक्ष की सरकारों में भी नहीं होने दिया। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश मे बीजेपी की सरकार आनेके बाद व्यापारी भय मुक्त हुए है एवं रंगदारी लूटपाट जैसी घटनाए न के बराबर हुई है।
मंत्री जसवंत सैनी ने गिनाए सरकार के काम
मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी ने चैम्बर की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना करते हुए सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे मे विस्तार से बताया व व्यापारियों के हित के लिए 2022 मे नई उद्योग ताई गई व निवेश सारथी पोर्टल लॉन्च किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि 2017 के बाद बिजली की समस्या में बहुत सुधार हुआ है और अब उद्योगों में जेनेरटर न के बराबर प्रयोग हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश में विकास की लहर दौड़ रही है। जो सड़कें पहले की सरकारों में खस्ता हाल थी आज वहीं 8 एक्स्प्रेसवे का जाल पूरे प्रदेश में बिछ चुका है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हे सहारनपुर से आने में पूरे 4 घंटे लगा करते थे परंतु आज वे सिर्फ 1.5 घंटे में सहारनपुर से मेरठ पहुँच गए। साथ ही साथ उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि वहऔर विनीत अग्रवाल शारदा स्वयं मुख्य मंत्री से मिलकर उनकी व्यावहारिक समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे। अंत में चैम्बर के सभी सदस्यों व शहर के गणमान्य उद्यमियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।
Leave a comment