मेरठ। किसानों की समस्याओं को लेकर जब भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरें तो झमाझम बारिश भी किसानों का जोश को ठंड़ा ना कर सकती। भारी बारिश के बावजूद संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ किसान प्राधिकरण और आरटीओ कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। पहला ज्ञापन प्राधिकरा सचिव संजय मीणा को दिया गया। आज की बड़ी बात यह रही कि वीसी खुद चलकर गेट तक पहुंचे। गेट खुलवाकर अनुराग चौधीर से ज्ञापन लिया। इसके बाद यहां से आगे बढ़ रहे किसानों को रास्ते में पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठ गए। अनुराग चौधरी ने बताया कि आज उनका कार्यक्रम प्राधिकरण पर धरने का था, लेकिन वीसी के आश्वासन के बाद धरना मुलतवी कर दिया गया है।
मिन्नतें करने लगे पुलिस वाले
अनुराग चौधरी जब झमाझम बारिश में सड़क पर ही कुर्सी डालकर बैठ गए और किसान भी ट्रैक्टर-ट्रालियों से कूदकर सड़क पर ही ट्रैक्टर छोड़कर उनको चारों ओर से घेरकर खड़े हो गए तो पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। सख्ती दिखाने वाले पुलिस वाले एकाएक मिन्नत के अंदाज में आ गए। बारिश में सड़क के बीच बैठकर भीग रहे अनुराग चौधरी व दूसरे किसानों को पुलिस ने बामुश्किल हटाया। करीब लगभग 100 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्राली लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकट के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व आज सड़कों पर उतरे। अनुराग ने बताया कि पुराने वाहनों और मकानों से जुड़े दोनों मामले किसान और आम लोगों से जुड़े हैं। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा। साथ ही मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन आगे बढ़ाने की चेतावनी दी। यहां से किसानों का काफिला बाद में जब आरटीओ की ओर बढ़ने लगा तब कहीं जाकर पुलिस वालों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर आरटीओ पहुंचने के बाद किसानों ने वहां डेरा डाल दिया। खाने आदि का इंतजाम शुरू कर दिया। अनुराग चौधरी ने कहा- अधिकारियों से सम्मानपूर्वक बातचीत के जरिए समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
Leave a comment