Home मेरठ आशियानें बचाने को पीएम मोदी को खून से खत
मेरठ

आशियानें बचाने को पीएम मोदी को खून से खत

आशियानें बचाने को पीएम मोदी को खून से खत

Share
आशियानें बचाने को पीएम मोदी को खून से खत
Share

व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर मोदी को खून से लिखा खत है भेजा

मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट समेत पूरे मेरठ पर आयी आफत में मदद की गुहार लगाते हुए व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने पीएम मोदी काे अपने खून से लिखकर खत भेजा है। उन्होंने मेरठ में चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई को रुकवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखा। पत्र में कार्रवाई से प्रभावित परिवारों और व्यापारियों की स्थिति का मुद्दा उठाते हुए केंद्र स्तर पर मामले की जानकारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग का परिवार मुश्किल से मकान या दुकान बना पाता है। ऐसे में अधिकारियों की कार्रवाई से लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मेरठ को उजड़ने से बचाने और प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की। पत्र में भाजपा जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्तावित पुनर्वास योजना का भी जिक्र किया गया। शैंकी वर्मा ने इसे प्रभावित लोगों की संख्या के मुकाबले अपर्याप्त बताया। हाल में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने सेंट्रल मार्केट के प्रभावित व्यापारियों के लिए पुनर्वास नीति और करीब 650 दुकानों के आवंटन की योजना बताई थी।

पीएम से मदद की पहल की गुहार

पत्र में शैकी वर्मा ने पीएम मोदी से मदद की पहल की गुहार लगायी है। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह ने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर किया था। उनके अनुसार, जयंती पर खून से पत्र लिखने का उद्देश्य राजनीतिक प्रदर्शन से ज्यादा मेरठ की जनता की चिंता प्रधानमंत्री तक पहुंचाना है।उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि मेरठ को सिर्फ एक शहर के तौर पर नहीं, बल्कि लाखों लोगों के घर और रोजगार से जुड़ी जगह के रूप में देखा जाए। उन्होंने कानून का सम्मान करते हुए प्रभावित परिवारों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मानवीय और संवैधानिक रास्ता निकालने की अपील की।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 9 =

Related Articles

चैंबर ऑफ कॉमर्स की सभा में समस्याओं की गूंज

चैंबर ऑफ कॉमर्स की सभा में समस्याओं की गूंज

वोट चोरी के आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट घेरा

वोट चोरी के आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट घेरा

बारिश में ना ठंड़ा कर सकी किसानों का जोश

बारिश में ना ठंड़ा कर सकी किसानों का जोश

डीएम, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट कमेटी में फिर भी बदहाल

डीएम, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट कमेटी में फिर भी बदहाल