हिन्दू रक्षा दल के भाजपा के मेरठी सांसदों, विधायक और महापौर पर भी उठाए सवाल, मस्जिद ना गिरायी तो हनुमान चालिस के पाठ का एलान
मेरठ। हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने जिला प्रशासन को 29 सितंबर मंगलवार शाम तक केसरगंज स्थित मस्जिद को अवैध बताकर गिरा देने अन्यथा वहां शाम छह बजे पूरे दलबल के साथ पहुंचकर हनुमान चालिसा का पाठ करने का अल्टीमेटम जारी किया है। हिन्दू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने इसको लेकर आज बाकायदा एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने रेलवे रोड थाना के केसरगंज स्थित करीब सौ साल पुरानी बतायी जा रही मस्जिद को अवैध बताते हुए उसको गिराए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। पिंकी चौधरी ने आरोप लगाया कि मस्जिद के आसपास के हिन्दुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो हिन्दू इसका विरोध कर रहे हैं उनको परेशान किया जा रहा है। यूपी में योगी सरकार होते हुए भी ऐसा हो रहा है यह ठीक नहीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अफसरों पर भी तीखे सवाल उठाए हैं और मांग की है कि केसरगंज की इस मस्जिद को ध्वस्त कर दिया जाए। यदि अधिकारी इसको 29 सितंबर मंगलवार तक ध्वस्त नहीं करते हैं तो उसी दिन शाम को हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में वहां पहुंचकर हनुमान चालिसा का पाठ करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वहां कुछ भी हो सकता है। पिंकी ने यह भी कहा कि वहां मेरठ में सचिन सिरोही इस लड़ाई को अकेले लड़ रहे हैं। उनके समर्थन में वहां 29 को हिन्दू रक्षादल पहुंचेगा।
भाजपा नेताओं पर उठाए सवाल
पिंकी चौधरी ने भाजपा के सांसदों, विधायकों और महापौर पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोग ना जाने कैसा कार्य कर रहे हैं जो वहां मस्जिद बन जा रही हैं। साथ ही योगी सरकार के अफसरों पर भी निशाना साधा।
Leave a comment