Home Delhi डिजिटल इंडिया के 11 साल पीएम मोदी ने गिनायी उपलब्धियां
Delhi

डिजिटल इंडिया के 11 साल पीएम मोदी ने गिनायी उपलब्धियां

डिजिटल इंडिया के 11 साल पीएम मोदी ने गिनायी उपलब्धियां

Share
डिजिटल इंडिया के 11 साल पीएम मोदी ने गिनायी उपलब्धियां
Share

1 जुलाई साल 2015 को देश भर में पीएम मोदी की ने की थी डिजिटल इंडिया की शुरूआत,डिजिटल इंडिया के 11 साल पीएम मोदी ने गिनायी उपलब्धियां

नई दिल्ली/डिजिटल इंडिया के ११ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के समक्ष इसकी उपलब्धियां गिनाईं। आजकल हमें घर बैठे सभी सरकारी सेवाएं मिल रही हैं, एक क्लिक में पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं और गांवों तक इंटरनेट पहुंच चुका है। आज यह सब कुछ डिजिटल इंडिया अभियान की वजह से मुमकिन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने भी इस पहल के 11 वर्ष पूरे होने पर इसकी प्रमुख उपलब्धियां गिनाई है। आइए जानते हैं पिछले 11 वर्षों में डिजिटल इंडिया ने देश को क्या दिया और किन डिजिटल उपलब्धियों ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर देशवासियों को बधाई दी। आज से ठीक 11 साल पहले शुरू हुई डिजिटल इंडिया पहल ने भारत को पूरे विश्व में एक नई और मजबूत पहचान दिलाई है। इस अभियान ने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी, कुशल और सुलभ बनाया है पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आसान डिजिटल भुगतान और बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए पारदर्शिता के साथ पैसे पहुंचना इसकी सबसे बड़ी सफलता है।

1 जुलाई 2015को शुरूआत

इस अभियान की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को देश में डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने, सरकारी सुविधाओं को ऑनलाइन लाने और हर नागरिक तक तकनीक की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यह पहल सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल परिवर्तन की मजबूत नींव बन चुकी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =

Related Articles

पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक

पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक

परीक्षा से पहले कर दिया पेपर ही लीक

परीक्षा से पहले कर दिया पेपर ही लीक

चंपत राय व अनिल मिश्रा ने दिया ट्रस्ट से इस्तीफा

चंपत राय व अनिल मिश्रा ने दिया ट्रस्ट से इस्तीफा

भारत से दूर चीन की गोद में जा बैठा बंगलादेश

भारत से दूर चीन की गोद में जा बैठा बंगलादेश