Home Delhi ईरान ने अमेरिका का अपाचे हैलीकाप्टर मार गिराया
Delhi

ईरान ने अमेरिका का अपाचे हैलीकाप्टर मार गिराया

ईरान ने अमेरिका का अपाचे हैलीकाप्टर मार गिराया

Share
ईरान ने अमेरिका का अपाचे हैलीकाप्टर मार गिराया
Share

नई दिल्ली। ईरान ने स्ट्रेट होर्मूज के ऊपर से जा रहे अमेरिका का अजेय समझा जाने वाला अपाचे हैलीकाप्टर मार गिराया है। इस घटना के बाद वहां के हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का युद्ध भड़क सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस घटना से भड़के हुए हैं, लेकिन लड़ाई जैसी कोई बात नहीं कही है, लेकिन तनावपूर्ण हालात देखते हुए भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को ईरान छोड़कर चले जाने की एडवाइजरी जारी की है। वहीं दूसरी ओर लेबनान पर इजरायल के हमले जारी है।

अमेरिकी हैलीकाप्टर को गश्त के दौरान ईरानी मिसाइलों ने निशाना बनाया। हालांकि बताया गया है कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ गया था और ईरान तथा इज़राइल के बीच मिसाइल हमले हो रहे थे। अमेरिकी सेना इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों की नाकेबंदी लागू करने और गश्त लगाने के लिए अपाचे हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रही है। घटना के बारे में अमेरिकी सेना द्वारा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह (तकनीकी खराबी या ईरानी हमला) सामने आ सकेगी।

आसमान में अमेरिका का फ्लाइंग टैंक कहलाने वाला अपाचे हैलीकाप्टर का गिरना सीधे ईरान के द्वारा अमेरिका को युद्ध के लिए ललकारना माना जा रहा है।ये कोई साधारण क्रैश नहीं, बल्कि भीषण युद्ध तनाव के बीच ऐसा मिस्टीरिस स्ट्राइक है… जिसने पूरे पश्चिम एशिया को हिला कर रख दिया है। जिस वक्त ईरान और इजरायल मिसाइलों की बारिश कर रहे थे, उसी वक्त अमेरिका का सबसे खतरनाक अपाचे गनशिप अचानक जमीन पर आ गिरा। और अब सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या ये तकनीकी खराबी थी…. या फिर जंग के बीच हुआ एक सीधा हमला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

Related Articles

ट्रंप बोले नहीं झुक रहा हूं ईरान के सामने

ट्रंप बोले नहीं झुक रहा हूं ईरान के सामने

गर्भवती किसी से हो बच्चा पति का कहलाएगा

गर्भवती किसी से हो बच्चा पति का कहलाएगा

करीब आए अमेरिका और ईरान बन गयी बात

करीब आए अमेरिका और ईरान बन गयी बात

आज की रात ईरान पर है भारी

आज की रात ईरान पर है भारी