Home मेरठ बालेराम में कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन
मेरठ

बालेराम में कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन

बालेराम में कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन

Share
बालेराम में कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन
Share
मेरठ। शोटोकान चिकारा कराटे डु फेडरेशन इंडिया द्वारा मंगलवार 9 जून को शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, डी ब्लॉक शास्त्रीनगर मेरठ में कराटे कलर बेल्ट एग्जाम का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में संस्था के मेरठ व अन्य विभिन्न स्थानों पर चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों से लगभग 40 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए परीक्षा को पास कर नयी कराटे बेल्ट प्राप्त की।

ताकि कर सकें आत्मरक्षा

आत्मरक्षा तकनीक में चाकू, लाठी, डंडा, कपड़े से गला दबने, एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा आक्रमण की स्थिति में बचाव करने का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था द्वारा सभी परीक्षार्थियों को बेल्ट, प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण गोयल जी, उपाध्यक्ष जूही त्यागी, अंजू पांडे, सचिव शिहान सुनील कुमार जी, संयुक्त सचिव सन्दई आदित्य नारायण सिंह, कोच संसई मीत सिंह व संसई तनिष्क आदि उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =